फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maanav ke polygraph test open truth

मानव के पॉलीग्राफ टेस्ट से आएगा सच सामने   

Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
maanav ke polygraph test open truth
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नवजीत मर्डर केस के मुख्य आरोपी मानव की गिरफ्तारी के बाद हत्या की स्पष्ट वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एसपी सिटी ने साफ कर दिया कि इस केस में अभी तक किसी की क्लीन चिट नहीं दी गई है। केस की विवेचना अभी चल रही है। केस में नामजद प्रवीण और मानव से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए सभी लोग जांच के दायरे में हैं। जरूरी हुआ तो मानव का लाई डिटेक्टर टेस्ट (पॉलीग्राफ टेस्ट) भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में ये बात भी सामने आ रही है कि घटना से पहले ब्रह्मपुरी में ही दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। इस मामले में नवजीत और मानव दोनों अलग-अलग पक्ष से थे। नवजीत के परिजनों को आशंका है कि ये झगड़ा भी नवजीत की हत्या की एक वजह हो सकता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी विवाद की चर्चा भी है। 
विज्ञापन


दोषियों के बारे में तो जांच बताएगी
एसपी सिटी के अनुसार इस मर्डर केस में परिजनों ने नवजीत के पति मानव, उसके दोस्त ईलू, प्रवीण, विभोर, अभिनव और गौरव और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रवीण के बयान के आधार पर दो अन्य लोग भी प्रकाश मेें आए हैं। घटना की बारीकी से जांच के बाद सामने आएगा कि कौन-कौन लोग दोषी हैं। एसपी सिटी का कहना है कि जो लोग मौके पर थे, उनका क्या मकसद था। हत्याकांड में उनका क्या रोल था। हत्या से दो दिन पहले हुए झगड़े से तो इस केस का कोई संबंध नहीं है, ये तमाम बातें विवेचना पूरी होने के बाद साफ होंगी। पुलिस को यदि लगा कि मानव गलत बोल रहा है। किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है तोे उसे रिमांड पर लेकर भी पूछताछ होगी। पुलिस इस केस में प्रकाश में आए हर व्यक्ति से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed