संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को मेरठ कैंट क्षेत्र की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन सनातन धर्म क्रिकेट एकेडमी सैनिक विहार कंरकखेड़ा में हुआ।
सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं जूडो स्पर्धा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एथलेटिक्स स्पर्धा में सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लव कश्यप व बालिका वर्ग में काव्या प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में वैभव शर्मा, 400 मीटर दौड़ में पीयूष तथा 800 मीटर दौड़ में लव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एलए इंटरनेशनल स्कूल, कबड्डी में सिरोही स्पोर्ट्स अकादमी एवं लक्षशिला पब्लिक स्कूल, जूडो में देव केडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा सीनियर वर्ग के बैडमिंटन में अश्विनी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल पांडे, डॉ. रविदत्त भाटिया, अमित कुमार, गौरव कुमार, पुलकित त्यागी, अभिनव, अखिल कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक निधि सांगवान, कोच मनीष, अंशुल फोगाट आदि मौजूद रहे।