फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lu aur umas ne badaaya paara

लू और उमस ने बढ़ाया पारा

Fri, 08 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
lu aur umas ne badaaya paara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को लू और उमस ने तापमान बढ़ा दिया। अभी दिन रात का तापमान ऐसे ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और मौसम बदलने की संभावना है। 
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को लू और उमस ने फिर से तापमान बढ़ा दिया। बृहस्पतिवार को तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। दोपहर के समय गर्मी इतनी थी कि बाजारों और हाइवे पर भी इसका असर दिख रहा था। लू के थपेड़ों का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है। दिन में दोपहर के समय लू 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में लगभग 6 डिग्री और रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में गर्मी और उमस बनी रहेगी। 10 जून तक मौसम के फिर से बदलने की संभावना है। आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed