फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Low turnout at the Ranad conference in Kol; Shrikant Tyagi lashes out at the BJP

Meerut News: कोल में रानद सम्मेलन में भीड़ कम, श्रीकांत त्यागी भाजपा पर बरसे

Sun, 18 Oct 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Low turnout at the Ranad conference in Kol; Shrikant Tyagi lashes out at the BJP
खरखौदा के गांव कोल में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कोल गांव में रविवार को राष्ट्रवादी नव निर्माण दल (रानद) के सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने इसके लिए भाजपा के पूर्व विधायक और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 160 सीटों पर प्रत्याशी उतारने और एक महीने बाद किठौर में बड़ी जनसभा करने की घोषणा की।
श्रीकांत त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने त्यागी, भूमिहार और ब्राह्मण समाज का राजनीतिक इस्तेमाल किया। सत्ता में आने के बाद इन समाजों की उपेक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। त्यागी ने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस बार उनका टिकट कट सकता है। उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को रोकने और वाहनों के चालान कटवाने का आरोप भी लगाया। मंच से एक दरोगा को वर्दी उतारकर आने की चुनौती दी गई।
विज्ञापन

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से आने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने इसे पार्टी के कार्यक्रमों में बाधा डालने का प्रयास बताया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का संचालन अभिषेक त्यागी और नकुल त्यागी ने किया। इस दौरान कृष्ण दत्त त्यागी, पारुल त्यागी और वितुल त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed