फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lovers duo ate poison, Girl's death in Baghpat District Hospital

प्रेमिका ने ज़हर खाकर दी जान, प्रेमी की हालत गंभीर, दिल्ली किया रेफर

Fri, 06 Apr 2018 08:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Lovers duo ate poison, Girl's death in Baghpat District Hospital
प्रेमी युगल ने जहर खाया - फोटो : अमर उजाला

शामली के प्रेमी युगल ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सल्फास निगल लिया। स्टेशन परिसर में दोनों को तड़पते देख राहगीर ने यूपी 100 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमी को दिल्ली के लिए रेफर किया गया। हालांकि युगल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। सीओ दिलीप कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


सीओ बागपत ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा छह बजे यूपी 100 नंबर पर अग्रवाल मंडी टटीरी से कॉल पहुंची कि बागपत रोड स्टेशन पर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस स्टेशन परिसर में गोदाम के पास तड़प रहे युगल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शामली के गांव से किशोरी के पक्ष के लोग और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे से दोनों घर से गायब थे। 
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई पहचान 
पुलिस को युवक के पास से मोबाइल बरामद हुआ जबकि दोनों के पास मिले आधार कार्ड से दोनों की पहचान हो सकी। पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, छह दिन पहले हुई थी शादी

मोबाइल पर हुई थी पहचान

Lovers duo ate poison, Girl's death in Baghpat District Hospital
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

दोनों एक जिले के जरूर हैं, लेकिन अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। दोनों के स्कूल भी अलग-अलग हैं। किशोरी के पास अपना मोबाइल भी नहीं था। पुलिस को जानकारी मिली है कि मिस कॉल के जरिए दोनों की जान पहचान हुई, इसके बाद प्रेम परवान चढ़ने लगा। 

जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक 
जहर निगलने वाले युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। दोपहर बाद परिजन दिल्ली के लिए गए। युवक की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed