फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lovers couple ate poison in Meerut, and the girl's death

प्यार में उठाया खौफनाक कदम... प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

Thu, 06 Sep 2018 06:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Sep 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple ate poison in Meerut, and the girl's death
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार को एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक-युवती के अलग-अलग संप्रदाय के होने की वजह से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। आगे जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के नगर रार्धना में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया। गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मौत हो गई है, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमी कंकर खेड़ा के कैलाशी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बता दें कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर दिलीप कुमार कैलाशी हॉस्पिटल में मौजूद है। और मामले की छानबीन में जुटे हुए है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों ने किस स्थिति में जहर खाया यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। युवक-युवती के अलग-अलग संप्रदाय के होने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed