फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover beaten up on the road while eating ice cream with his wife

Meerut News: पत्नी संग आइसक्रीम खा रहे प्रेमी को सड़क पर पीटा

Wed, 20 Dec 2023 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lover beaten up on the road while eating ice cream with his wife
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में मंगलवार दोपहर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पति ने प्रेमी को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। बाद में प्रेमी बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को घर से बेगमपुल एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकली थी। पति को शक था कि पत्नी प्रेमी के साथ जाती है।इसे लेकर विवाद भी हुआ था। महिला के घर से निकलते ही पति भी उसके पीछे चल दिया। महिला रोहटा रोड पर बाइक पर आए प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची। इसके बाद दोनों रोहटा रोड पर आइसक्रीम खाने के लिए रुक गए। पत्नी को प्रेमी के साथ आइसक्रीम खाता देख पति ने दोनों को पकड़ लिया। पति ने प्रेमी की सड़क पर ही पिटाई कर दी। बाद में लोगों की भीड़ ने दोनों को शांत किया। इस दौरान महिला ने पति से गलती की माफी मांगी, वहीं प्रेमी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed