{"_id":"5a6db5aa4f1c1b4e588b5406","slug":"love-jihad-and-goraksha-three-and-a-half-years-of-central-government-umar-khalid","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद ने देवबंद में दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद ने देवबंद में दिया ये बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू के छात्र उमर खालिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्म पद्मावत को लेकर जिस तरह करणी सेना ने देशभर में हिंसा फैलाई है उससे स्पष्ट है कि करणी सेना और हिंसा फैलाने वाले दूसरे लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
पढ़ें : देवबंदी उलमा बोले- मुस्लिम महिलाओं का फुटबॉल मैच देखना हराम
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के बाद सुर्खियों में आए जेएनयू के छात्र उमर खालिद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि फिल्म पद्मावत को लेकर बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को ही दोषी ठहराया। इससे स्पष्ट है कि जो लोग हिंसा फैला रहे हैं उन्हें सरकार का अंदरूनी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि चाहे वह हरियाणा हो, उत्तर प्रदेश या फिर गुजरात हो। वहां ये गुंडागर्दी ज्यादा देखने को मिलेगी। उमर खालिद ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से गुंडागर्दी अधिक बढ़ी है। कभी लव जेहाद के नाम पर लोगों को जिंदा जलाया जा रहा है, कभी गोरक्षा तो कभी घर वापसी के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। फर्क इतना है कि अभी तक हिंसा दलित और मुसलमानों पर हो रही थी, लेकिन अब जो भयानक सी स्थिति पैदा की गई है उसके अंदर कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। एक सवाल पर उमर खालिद ने कहा कि आने वाला एक साल साजिशों का साल होने वाला है, क्योंकि जिन वादों के साथ बीजेपी केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई अब वह नहीं चाहेंगे कि उन वादों पर बात हो। 12 करोड़ लोगों को रोजगार देने का मामला हो, किसानों की आत्महत्या का मामला हो या फिर महंगाई का मुद्दा इन सब पर बात न हो इसलिए आने वाला साल साजिशों का साल होने वाला है। उमर खालिद ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में हमारे देश में जो कुछ हुआ चाहे वह धर्म व जाति के नाम पर उन्माद हो, दलितों मुसलमानों पर हमला हो, देश की लूट हो और नफरत की राजनीति हो इसमें छोटे से प्यादे से लेकर बादशाह तक सब लिप्त हैं। उन्होंने गौरी लंकेश पर कहा कि चार दिन बाद गोरी लंकेश का बर्थ-डे है। उनकी हत्या को इतने दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक पीएम मोदी ने इस पर कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब छात्र और नौजवान तबका देश को सही ट्रैक पर लाने का काम करे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/