फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   love affair: harassed in the panchayat, the family members of the youth ate poison

प्रेम प्रसंग का मामला : पंचायत में किया गया प्रताड़ित, युवक के परिजनों ने खाया जहर, गांव में पसरा सन्नाटा

Thu, 10 Jun 2021 11:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Jun 2021 11:50 PM IST
सार

मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी युवक दूसरे गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर चार दिन पहले अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन
love affair: harassed in the panchayat, the family members of the youth ate poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक के किशोरी को साथ ले जाने के बाद युवक के परिजनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के किशोरी को ले जाने के बाद गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। आरोप है कि इस पंचायत में युवक के परिजनों को खूब प्रताड़ित किया गया। परिजनों पर दबाव था कि किशोरी को किसी भी सूरत में बरामद कराएं।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों पर भी मुकदमा वापस लेने और युवक के साथ शादी करने का दबाव बनाया गया। लेकिन इस बात पर किशोरी के परिजन सहमत नहीं हुए। युवक के परिजनों को यह डर सताने लगा था कि अब उनके साथ अनहोनी होने वाली है। इसी डर से उन्होंने जहर खा लिया। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी युवक दूसरे गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर चार दिन पहले अपने साथ ले गया था। उसकी बहन क्षेत्र के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। किशोरी भी उसके साथ पढ़ती थी। इसलिए दोनों का एक दूसरे के घर खूब आना जाना था। किशोरी की शादी जुलाई माह में होनी तय है। इस बात से युवक नाराज था। गांव के ही एक युवक के आवास पर दोनों की शादी को लेकर कुछ दिन पहले बात हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव वालों के मुताबिक मंगलवार को गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें मुकदमा वापस लेने और किशोरी को बरामद कराने की बात हुई। युवक के परिजनों पर किशोरी को बरामद कराने का दबाव बनाया गया। पंचायत में यह भी कहा गया कि किशोरी के बरामद होने के बाद उसकी और युवक की शादी करा दी जाए, लेकिन इस बात के लिए किशोरी के परिजन तैयार नहीं हुए।

आरोप है कि पंचायत में युवक के परिजनों को प्रताड़ित किया गया। युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस भी उनके घर आ रही थी। उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि किशोरी को बरामद कराएं। वरना मुकदमा दर्ज कर पुलिस उन्हें थाने ले जाएगी। इस बात से युवक के परिजन डरे हुए थे। उन्हें इस समस्या से निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। 

किशोरी के परिजन भी लगातार उन पर किशोरी को बरामद करने का दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर दंपती और उनकी बेटी ने जहर खा लिया। वहीं, पुलिस कह रही है कि सामाजिक लांछन के कारण तीनों ने जहर खाया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक इस मामले में दो पुलिसकर्मी आरोपी पक्ष के घर पर पूछताछ करने के लिए जरूर गए थे, लेकिन थाने किसी को नहीं लाया गया और न ही किसी को प्रताड़ित किया गया।

कुछ दिन पहले लाए थे रिश्ता
युवक की मां और बहन के मुताबिक उनके घर पर किशोरी के परिजन रोज आते थे और उनके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। लड़की वाले रोजाना दस-बारह आदमी लेकर आते थे। कुछ दिन पहले उनके घर पर वह किशोरी का रिश्ता लेकर आए थे। बाद में उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। किशोरी ने इसके बारे में युवक को बताया। इसके बाद किशोरी के परिजन उसको नाबालिग बताने लगे। पुलिस को उन्होंने इस बारे में नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed