फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lottery today in jagruti vihar extenson

जागृति विहार एक्सटेंशन के भूखंडों के लिए लॉटरी आज, किसान करेंगे विरोध

Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
lottery today in jagruti vihar extenson
जागृति विहार एक्सटेंशन : भूखंडों की लॉटरी आज, किसान करेंगे विरोध
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में स्थित सेक्टर-दो और तीन के भूखंडों के आवंटन के लिए मंगलवार को जागृति विहार स्थित सामुदायिक केंद्र में तीन दिवसीय लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले ही अर्जित भूमि किसान संगठन ने विरोध करने का एलान कर दिया है।
छह महीने पहले आवास विकास की ओर से भूखंडों के लिए आवेदन निकाले गए थे। इसके बाद अब आवास आयुक्त के निर्देश पर जागृति विहार एक्सटेंशन के भूखंडों के लिए पहले दिन 1321 आवंटीयों के लिए ड्रॉ कराएगा। इसमें 127 वर्ग मीटर के 101 प्लॉट के लिए ड्रा होगा। दूसरे दिन 200 वर्ग मीटर के 150 प्लॉट और अंतिम दिन 136, 264 तथा 300 वर्ग मीटर के क्रमश: 18, 12 व 26 प्लॉट के लिए लॉटरी ड्रॉ किया जाएगा। इन प्लॉट के लिए 15 अप्रैल से 14 जून तक पंजीकरण खोले गए थे।
विज्ञापन

--
पहले गाजियाबाद में कराई थी लॉटरी
जागृति विहार एक्सटेंशन में भूखंडों के आवंटन प्रक्रिया का पहले भी किसानों ने विरोध किया था। इससे बचने के लिए आवास विकास ने गाजियाबाद में प्रक्रिया को पूरा किया था। इस बार फिर किसानों ने प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया है। अर्जित भूमि किसान संगठन महामंत्री भारत भड़ाना का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक कब्जा, आवंटन और लॉटरी नहीं निकलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed