{"_id":"61a3e783cd2f244378214c0a","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-grocery-shop-before-inauguration-in-falavada-mawana-news-mrt5667756170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलावदा में उद्घाटन से पहले किराना की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलावदा में उद्घाटन से पहले किराना की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे में नैडू रोड पर किराना व खल-चूरी की थोक दुकान में उद्घाटन से एक दिन पूर्व रविवार तड़के अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में व्यापारी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, भवन में भी दरार आ गई।
कस्बा निवासी अनिल सैनी ने फौजी किराना स्टोर के नाम से किराने व खल-चूरी की थोक व्यापार दुकान खोली थी। सोमवार को दुकान का उद्घाटन होना था। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रविवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात लोगों ने दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर सामान में आग लगा दी। आग से फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। आग से व्यापारी के मकान व दुकान में दरार तक आ गई। आग से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने आग लगाने वाले की तलाश में घटनास्थल के समीप सोनू की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विधायक ने दो लाख देने की घोषणा की
विधायक संगीत सोम, मवाना एसडीएम अनुज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तथा घटना
कारोबार के लिए प्लाट बेचा व लोन लिया
सुशील ने बताया कि कारोबार शुरू करने के लिए उसने एक प्लाट बेचकर तथा बैंक से लोन लेकर दुकान में पैसा लगाया था। सोमवार को दुकान का उद्घाटन होना था। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को न्योता भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की मुआवजे की मांग
दुकान में आग से आहत व्यापारियों ने बैठक कर एसडीएम और थाना प्रभारी से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिलाने की मांग की। दुकान में आग लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने की मांग की। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, भाजपा नेता नरेंद्र खटीक, जिला महामंत्री पप्पू उर्फ कृष्ण गोपाल, बब्बू उर्फ विपिन रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशुतोष पालीवाल, लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक आरव राजपूत, तरुण रस्तोगी, भास्कर अग्रवाल विक्रांत रस्तोगी आदि थे।