Meerut: गुस्से में कार लेकर घर से निकला कारोबारी, जाकर रेलवे ट्रैक पर लेटा, राहगीरों ने बचाई जान
मेरठ में एक ट्रांसपोर्टर ने शनिवार रात को रेलवे ट्रैक पर लेट कर जान देने की कोशिश की। हांलाकि वहां मौजूद लोगो ने जैसे-तैसे उसकी जान बचा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्टर को थाने ले गई। बाद में परिजनों को सौंप दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढें:UP: मेरठ में कारोबारी ने मांगी इच्छा मृत्यु, सीएम को लिखा पत्र, बैंक पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक कारोबार में घाटा होने के कारण ट्रांसपोर्टर के परिवार में आए दिन विवाद हो रहा था। इसके चलते वह पत्नी और बच्चों के साथ फूलबाग कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर भी रहने लगे थे। वह काफी समय से तनाव में चल रहे हैं।
बताया कि शनिवार रात भी उनका पिता के साथ झगड़ा हुआ। इसे देख छोटे भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस दौरान कारोबारी का भाई और भतीजे के साथ भी विवाद बढ़ गया। इसके बाद कारोबारी गुस्से में अपनी कार लेकर घर से निकल गए बाद में खतौली की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर लेट गए।
यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में गर्मी से बुरा हाल, पारा 36 के पार, अगले चार दिन बारिश के आसार
गनीमत रही कि कुछ राहगीरों ने उन्हें देख लिया और ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कारोबारी को समझाकर ट्रैक से हटवाया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रांसपोर्टर को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को परिजनों को सौंप दिया।