फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Vishnu sleeping on Sheshnag Shaya will change his course today

शेषनाग शैया पर सोए भगवान विष्णु आज बदलेंगे करवट

Sat, 29 Aug 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu sleeping on Sheshnag Shaya will change his course today
शेषनाग शैया पर सोए भगवान विष्णु आज बदलेंगे करवट
विज्ञापन

मेरठ। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वामन जयंती के रूप में मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग में भाद्रपद शुक्ल द्वादशी श्रवण नक्षत्र के अभिजीत मुहूर्त में श्री हरि विष्णु मध्याह्न काल में अपने पांचवें अवतार वामन के रूप में प्रकट हुए थे। साथ ही आज पद्मा एकादशी पर शेषनाग की शैया पर सोए श्री विष्णु करवट बदलेंगे। इस दौरान सदर वामन भगवान मंदिर में भव्य आयोजन होंगे।
भगवान विष्णु ने राजा बलि को स्वर्गलोक पर कब्जा करने से रोकने के लिए वामन अवतार लिया था। राजा बलि उस समय तीनों लोकों पर अधिकार प्राप्त करने के लिए यज्ञ कर रहे थे। भगवान विष्णु ने यह अवतार लेकर दो पग में पूरे ब्राह्मांड को माप लिया था। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि भगवान विष्णु के इस रूप के सिर्फ दर्शन मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस दिन व्रत और पूजा करने से मरणोपरांत बैकुंठ धाम में श्री हरि विष्णु के चरणों में स्थान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पद्मा एकादशी व्रत आज
शेषनाग की शैया पर सोए श्री विष्णु शनिवार को करवट बदलेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सब मंगल होता है। हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना महत्व है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी या परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली जाती हैं शोभायात्रा
इस व्रत के पीछे की मान्यता है कि इस दिन आषाढ़ मास से शेष शैया पर सोए भगवान विष्णु जी करवट बदलते हैं। इस शुभ दिन भगवान विष्णु और उनके अवतार वामन रूप की पूजा की जाती है। इस साल यह शुभ व्रत 29 अगस्त को है। सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर समिति के प्रधान मुकेश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु पूजा आदि का बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed