{"_id":"68d022ed11a06b10ab0a121b","slug":"lord-shri-rams-wedding-procession-started-with-devotion-and-joy-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109759-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली प्रभु श्रीराम की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भक्ति और उल्लास के साथ निकली प्रभु श्रीराम की बरात
विज्ञापन
सरधना। नगर रविवार को प्रभु श्रीराम की बारात बैंड-बाजों, सुंदर झांकियों और भक्तों के जयकारों के
सरधना। नगर में रविवार को प्रभु श्रीराम की बरात बैंडबाजों, सुंदर झांकियों और भक्तों के जयकारों के साथ धूमधाम से निकाली गई। सैनी धर्मशाला, तहसील रोड से शुरू हुई इस बरात ने रामभक्तों को त्रेतायुग की अनुभूति कराई। बरात में भगवान राम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र की झांकियां शामिल रहीं।
राम बरात के दौरान एक बग्गी में राजा दशरथ और गुरुजन, दूसरी में भरत और शत्रुघ्न, जबकि राम और लक्ष्मण घोड़ी पर सवार होकर चल रहे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरातियों के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्गों पर सजावट, तोरणद्वार और रंगोली की छटा देखने लायक थी।
रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद देर रात प्रभु श्रीराम और माता सीता सहित चारों भाइयों का विवाह मंच पर संपन्न कराया गया। एक कन्या का प्रतीकात्मक विवाह भी मंच पर कराया गया। इस आयोजन में मलखान सैनी, शरद त्यागी, सुशील कुमार, मदन बंसल, मूलचंद सैनी, वीरेंद्र सैनी, मामचंद, विजय भारती, सुभाष वेद, पंकज जैन, नीरज गुप्ता, प्रदीप मित्तल आदि शामिल रहे।