फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Shiva sets out on a city procession; chants of 'Jai' resound.

Meerut News: नगर भ्रमण पर निकले भगवान शिव, गूंजे जयकारे

Tue, 23 Jun 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva sets out on a city procession; chants of 'Jai' resound.
- माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से शिव आराधना महोत्सव के तहत निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माहेश्वरी वंंश उत्पत्ति दिवस पर माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शारदा रोड स्थित कन्हैया लाल धर्मशाला से शोभायात्रा शुरू हुई। इसके माध्यम से भगवान शिव नगर भ्रमण के लिए निकले तो श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारे लगाए।
आत्मा ने परमात्मा को लिया देख ध्यान की दृष्टि से... शिवोहम शिवोहम शिवोहम...जैसे भजनों के साथ निकली यात्रा में पूजन राकेश माहेश्वरी और कमल माहेश्वरी परिवार ने किया। यात्रा में शहर के प्रमुख बैंडों ने धार्मिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य रथ पर माता पार्वती और भगवान शिव विराजमान रहे। यात्रा में भगवान गणेश और हनुमान जी का भी डोला शामिल किया गया। सभी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शारदा रोड पर संजीव माहेश्वरी की टीम ने यात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वैली बाजार में शशिकांत मालपानी, राजीव राठी की टीम ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोभायात्रा शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, वैली बाजार, घंटाघर से होते हुए नगर निगम स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। रुद्राभिषेक अमित माहेश्वरी, सारिका माहेश्वरी, सुनीता, राजन माहेश्वरी, प्रीति, मनोज अग्रवाल सहित 11 जोड़ों ने किया। सुबह 8:30 बजे शुरू हुई यात्रा 11:30 बजे समाप्त हुई। अंत में समिति की ओर से भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed