फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Parshuram went out for a city tour

नगर भ्रमण को निकले भगवान परशुराम

Wed, 30 Apr 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram went out for a city tour
इकरार अहमद....माधवपुरम के परशुराम चौक से निकलती पंचम परशुराम शौर्य यात्रा। - फोटो : आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई।
- जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्राह्मण युवा युवजन शक्ति के तत्वावधान में इंद्रानगर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। यात्रा में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भगवान का पूजन किया। इंद्रानगर, माधवपुरम, शिव शक्ति नगर, ब्रह्मपुरी, शारदा रोड पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में तीन बैंड और डीजे के साथ धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य डोले को फूलों से सजाया गया था। भगवान परशुराम मुख्य रथ पर विराजमान थे। इस अवसर पर सुनील भराला, मनीष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, ब्रह्मपुरी नंदी चौक परशुराम चौक से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाए गए। इस अवसर मनीष शर्मा, रंजन शर्मा, राकेश, अंकित कौशिक, संदीप वशिष्ठ रहे।
विज्ञापन

वहीं, दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर गांधी आश्रम में भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांधी आश्रम चौराहा, नंदन सिनेमा, कैलाशपुरी होकर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पंडित चेतन शर्मा, पीयूष शास्त्री, रंजन शर्मा रहे। शोभायात्रा में पंडित जितेंद्र मणि शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, मधुमय शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया शर्मा, विवेक गौड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामा संकीर्तन मंदिर में हुआ हवन
- श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव पर हवन हुआ। मंत्रोच्चारण पंडित अंबुज मिश्रा ने किया। भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र की व्याख्या उमा भार्गव ने किया। पंडित सुधीर वाजपेयी, सुबोध भार्गव ने आहुति दी। कविता मरवाह, शकुंतला ठाकुर, दयावती ने भजन गाए। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने सभी को आभार जताया।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed