फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Parshuram Jayanti celebrated with enthusiasm in Daurala

Meerut News: दौराला में उत्साह से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Sun, 19 Apr 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti celebrated with enthusiasm in Daurala
दौराला----दौराला में परशुराम जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान व अ
दौराला। भगवान विष्णु के छठे अवतार तप और पराक्रम के प्रतीक भगवान श्री परशुराम की जयंती क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सचिन उपाध्याय के आवास पर समाजसेवी भारत वीर एवं सचिन उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श जीवन वीरता और अखंडता पर प्रकाश डाला। समाजसेवी भारत वीर ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य धर्म और साहस का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। प्रसाद वितरण किया गया। संचालन मंडल अध्यक्ष भाजपा मनिंदर विहान ने किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री रवि पूनिया, सभासद रोहित अहलावत, विनीत मोहित, राकेश गुप्ता, सचिन पाराशर, भारत चौधरी, डायरेक्टर हरेंद्र अहलावत, हर्ष उपाध्याय, कार्तिक उपाध्याय, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed