{"_id":"66105ce1dec6587ac1052404","slug":"loot-worth-lakhs-by-taking-family-hostage-meerut-news-c-27-1-smrt1007-121750-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Sat, 06 Apr 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के कासमपुरगढ़ी में लूट के बाद बिखरे सामान को दिखाती पीड़ित महिला।
बिजनौर, कासमपुरगढ़ी। गांव सीरबासुचंद में देर रात एक घर में तमंचाधारी चार नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की। घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अफजलगढ़ थाना प्रभारी ने घटना को संदिग्ध बताया है।
ग्राम सीरबासुचंद निवासी जरीसा खातून ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब चार नकाबपोश बदमाश उसके घर में उस समय घुस आए। जब वह तथा उसका पति रियाजउद्दीन उर्फ छोटे व एक छोटा पुत्र नदीम अहमद व छोटी पुत्री अलफिजा बरामदे में सो रहे थे जबकि उसकी तीन पुत्रियां नाजिया, गुलनाज व सुमय्या कमरे में सो रही थी। किसी के आने की आहट से उसकी आंखें खुल गईं।
चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया, फिर यह पूछते हुए कि तुम्हारे तीन बेटे सउदी में है। पैसे व जेवर कहां है। सबको उस कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे में लूटपाट की तथा घर में रखे लगभग पचास हजार रुपये, लड़कियों की चांदी की पायल व कुछ सोने के जेवर अपने साथ लेकर तथा मुख्य दरवाजे की कुंडली लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने पर किसी ने बाहर की कुंडी खोली तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस उसके पति रियाजउद्दीन उर्फ छोटे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जांच की जा रही है, गृह स्वामी से पूछताछ की जा रही है।