फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot plan made in jail by truck driver

जेल में ट्रक चालक वाजिद ने रची थी लूट की साजिश

Wed, 19 Jan 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
loot plan made in jail by truck driver
जेल में ट्रक चालक वाजिद ने रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन

मेरठ। जेल में बंद ट्रक चालक वाजिद ने धर्मकांटे पर लूट की साजिश रची थी। मास्टरमाइंड ट्रक चालक अभी फरार है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लुटी रकम में से 61 हजार रुपये बरामद किए।
मेडिकल क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में 13 जनवरी को ओम धर्म कांटे पर 3.20 लाख की लूट हुई थी। इस मामले में पकड़े गए बदमाश भूदेव उर्फ अक्की उर्फ काका निवासी बड़ौत ने बताया कि वह जानलेवा हमले के मामले में दो मार्च को बागपत जेल में गया था। वहां वाजिद निवासी लाल खंभा बागपत से मुलाकात हुई थी। ट्रक चालक वाजिद भी 307 के मुकदमे में जेल में बंद था। वाजिद जेल जाने से पहले ही मेरठ में धर्मकांटा पर रोड़ी/डस्ट उतारने का काम करता था।
विज्ञापन

जेल से जमानत पर छूटने के बाद अब से 20 दिन पहले वाजिद ने वंदना चौक बागपत पर अन्य आरोपियों को बुलाया और बताया कि ओम धर्मकांटे मालिक प्रतिदिन सुबह पैसा लेकर आफिस पर आता है। उसके यहां लूट करेंगे तो ठीक पैसा मिलेंगे। पुलिस के मुताबिक 20 दिसंबर को पहली बार भूदेव, आसिफ और वाजिद निवासी बड़ौत बागपत बाइक पर मेरठ आए थे। उसके बाद बड़ौत चले गए थे। इसके बाद भी पांच-छह बार आए, मगर मौका नहीं मिला। इसके बाद 13 जनवरी को दो बाइक पर भूदेव, निशांत उर्फ छोटू, आसिफ और करन धर्मकांटे पर 04.45 बजे पहुंच गए थे। सुबह करीब छह बजे धर्मकांटे का मालिक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों धर्मकांटे के ऑफिस में घुस गए। यहां घुसते ही भूदेव ने फायर किया। वहीं दराज को खोलकर निशांत ने उसमें रखे पैसे उठा लिए। उन्होंने यहां 1.33 लाख रुपये मिलने की बात कही। लूट की वारदात के बाद वह बड़ौत आ गए थे।
--
वारदात के बाद की थी दावत
- आरोपियों के मुताबिक वारदात के बाद शाम को चारों बदमाशों ने मिलकर दावत की थी। भूदेव उर्फ अक्की उर्फ काका, निशांत उर्फ छोटू और आसिफ के हिस्से में 20-20 हजार रुपये आए थे। बाकी पैसा करण निवासी यमुना विहार भजनपुरा दिल्ली ने रख लिए थे।

वारदात से पहले तमंचों की व्यवस्था करण ने की थी । लूट के बाकी पैसे मौज मस्ती में खर्च हो गए। अब सवाल उठता कि धर्म कांटा मालिक ने 3.20 लाख रुपए की लूट बताई, जबकि बदमाश 1.33 लाख ही रुपये होने बता रहे हैं। झूठ कौन बोल रहे हैं। इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed