फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lokdown turned vegetable fruit sellers to fast food vendors

लॉकडाउन ने फास्ट फूड बेचने वालों को बना दिया सब्जी-फल विक्रेता, मगर बढ़ा दिया कोरोना का खतरा

Sat, 02 May 2020 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Lokdown turned vegetable fruit sellers to fast food vendors
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ के  सदर रविंद्रपुरी निवासी एक सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया है। इस मोहल्ले के लगभग 40 परिवार ऐसे हैं जो सब्जी बेचने के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इनमें से कई लोग लॉकडाउन से पहले चाट-समोसे के ठेले लगाते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद काम बंद हो जाने के कारण ये सभी सब्जी विक्रेता बन गए। इन सभी सब्जी विक्रेताओं का कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के पास आना जाना था। ऐसे कोरोना संक्रमण की लंबी चेन बनने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


रविंद्रपुरी सदर थाना क्षेत्र में आता है। इस मोहल्ले में ज्यादातर लोग दिहाड़ी मजदूरी और आसपास के व्यापारिक संस्थानों पर काम करते हैं। कुछ लोग चाट, समोसे और चाऊमीन, बर्गर के ठेले भी लगाते हैं। फिलहाल लॉकडाउन के कारण इन सभी का काम बंद है। ऐसे में लॉकडाउन के बाद से इन लोगों ने सब्जी और फल बेचने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रोजाना लालकुर्ती, थापरनगर, आबूलेन व आसपास के अन्य क्षेत्रों में ये लोग ठेलों पर घूम-घूम कर सब्जी बेचने के काम में जुटे हैं। ये लोग उस कोरोना पॉजिटिव सब्जी व्यापारी के भी लगातार संपर्क में थे जिसकी नवीन मंडी में आढ़त है।

ऐसे में संक्रमण की लंबी चेन इन क्षेत्रों में बन सकती है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव सब्जी व्यापारी तीन भाई हैं और तीनों ही सब्जी का कारोबार करते हैं। सभी रविंद्रपुरी में ही रहते हैं। इन सभी के सैंपल भी लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

बेगमपुल, सदर में लगाते थे ठेले
रविंद्रपुरी के कुछ लोगों की सदर सब्जी मंडी में परमानेंट दुकानें हैं तो कुछ ठेलों पर सब्जी और फल बेचते हैं। इसमें कुछ परिवारों ने हाल ही में फल और सब्जी बेचने का कार्य शुरू किया था। कुछ लोग इनमें बेगमपुल, रजबन, जीरो माइल, लालकुर्ती आदि स्थानों पर चाट, समोसे और फास्ट फूड के ठेले लगा रहे थे, लेकिन अब थापरनगर, बेगमबाग, कचहरी मार्ग, सदर और रजबन क्षेत्र में ठेलों पर जाकर सब्जी बेच रहे हैं।

भैसाली मैदान में भी पहुंचे थे व्यापारी
सदर सब्जी मंडी से जब भैसाली मैदान में मंडी शिफ्ट की जानी थी तब अधिकारियों ने सदर के सब्जी विक्रेताओं से बातचीत की थी। सब्जी विक्रेता भैसाली मैदान में सब्जी की दुकान लगाने का विरोध कर रहे थे। इन व्यापारियों में कुछ व्यापारी रविंद्रपुरी के भी थे। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैंट बोर्ड और पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed