फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha elections: Vinod Chaturvedi says that people are completely upset with the Modi government

मिशन 2019: मोदी राज से जनता पूरी तरह परेशान : विनोद चतुर्वेदी

Tue, 12 Mar 2019 04:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections: Vinod Chaturvedi says that people are completely upset with the Modi government
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक करते विनोद चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

मोदी राज से जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है। लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना तय कर लिया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पार्टी दफ्तर पर आयोजित चुनावी समीक्षा बैठक में कही। 

विज्ञापन


चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार 2014 में जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई थी। पांच साल में सरकार ने एक भी कार्य पूरा नहीं किया, जो उसने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी। पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि लोग नोटबंदी, जीएसटी, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, किसानों पर गोली और लाठीचार्ज को नहीं भूले हैं। झूठ के मकड़जाल को फैलाकर लोगों को भ्रमित कर पांच साल से सत्ता में बैठे भाजपाइयों को जनता बाहर का रास्ता दिखा देगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने किया। दोनों नेताओं ने चुनाव के संबंध में जिला व महानगर के पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों समेत पदाधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन

बैठक में जीत की रणनीति तैयार करने के साथ एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा, चौ. यशपाल सिंह, शबी खान, युगांश राणा, हरिकिशन आंबेडकर, अखिल कौशिक, मनजीत सिंह कोछड़, अभिमन्यु त्यागी, रोहित गुर्जर, संजय गोयल, हेमचंद ठेकेदार, मासूम असगर, सलीमुद्दीन शाह, महेंद्र गुर्जर, बबीता गुर्जर, नईम राणा, सविता सोमानी, रोहताश भैया, डॉ. दिनेश मोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed