फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections,Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut on March 28 and CM Yogi will join

पीएम मोदी आज क्रांतिधरा से भरेंगे चुनावी हुंकार, सीएम योगी सहित मंच पर रहेंगे ये बड़े नेता

Thu, 28 Mar 2019 03:54 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: sapna singla Updated Thu, 28 Mar 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections,Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut on March 28 and CM Yogi will join
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से करेंगे। मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास मैदान में रैली का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। मुख्य रूप से यह रैली मेरठ-हापुड़ और मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित की गई है। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, चारों लोकसभाओं के प्रत्याशी जिनमें मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान, बागपत से डॉ. सतपाल सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल और बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 15 विधायकों को भी जगह दी गई है। आसपास के पांच जिलों की भीड़ रैली में आने की उम्मीद है। इसी हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन




नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी मेरठ जनपद से ही रैली के जरिए चुनावी प्रचार का आगाज किया था। हालांकि इस बार रैली स्थल बदला है। लेकिन मेरठ में ही रैली से चुनावी आगाज किया जा रहा है। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले रखा है। एनएच-58 को भी सुबह छह से दो बजे तक रैली के अलावा अन्य वाहनों के लिए बंद रखा गया है। छात्र अवश्य परीक्षा देने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed