{"_id":"65e773981bbb3b69d60a9114","slug":"lok-sabha-elections-near-a-flurry-of-foundation-stone-laying-and-inauguration-meerut-news-c-30-1-sah1001-119544-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोकसभा चुनाव नजदीक, शिलान्यास व उद्घाटन की लगी झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोकसभा चुनाव नजदीक, शिलान्यास व उद्घाटन की लगी झड़ी
Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में जनता को लुभाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। पिछले करीब एक माह में देखें तो जिले में विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटनों की झड़ी लगी हुई है। जो काम लंबे समय से शुरू नहीं हो सके थे अब उन्हें भी हरी झंडी मिल गई है।
दरअसल, टपरी में रोड ओवरब्रिज का करीब डेढ़ साल से मामला लटका हुआ था। हाल ही में प्रधानमंत्री ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया। इसी तरह देवबंद में एटीएस कमांडो फील्ड यूनिट भी लंबे से अधर में थी, लेकिन उसका भी मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इसके अलावा विद्युत निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि में भी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आए दिन किसी न किसी सड़क का शिलान्यास या उद्घाटन करते नजर आ रहे हैं।
- इन कार्यों का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन
- तीन फरवरी को राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने बड़गांव में जड़ौदा पांडा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
- नानौता क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद में 13 फरवरी को क्षेत्रीय सांसद प्रदीप चौधरी ने खड़ंजे का शिलान्यास किया।
- रामपुर मनिहारान में 21 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत विधायक देवेंद्र निम ने शिवपुरी काॅलोनी में सड़क का शिलान्यास किया।
- तीतरों के सालियर-पूजना, महंगी व धानवा में कैराना सासंद प्रदीप चौधरी ने 24 फरवरी को सीसी सड़क व खड़ंजे का उद्घाटन किया।
- 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल टपरी व भायला फाटक पर बनने वाले रोड ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
- 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल देवबंद में एटीएस कमांडो फील्ड यूनिट भवन का उद्घाटन किया।
- 04 मार्च को नगर विधायक राजीव गुंबर ने हकीकत नगर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का उद्घाटन किया।