फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections: Imran Masood remark yogi statment Saharanpur has son in law of Masood Azhar

सीएम के विवादित बयान पर आगबबूला हुए इमरान, कहा- 'देशभक्ति पर सवाल न उठाएं योगी'

Mon, 25 Mar 2019 01:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections: Imran Masood remark yogi statment Saharanpur has son in law of Masood Azhar
इमरान मसूद

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रविवार को सहारनपुर में रैली के दौरान जिले से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लिए बिना उन्हें अजहर मसूद का दामाद बताए जाने के बाद इमरान मसूद ने योगी पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


योगी ने रैली के दौरान मंच से कहा था, 'सहारनपुर में मसूद अजहर का दामाद भी है' इसके जवाब में इमरान मसूद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, आप किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर देश को मेरे सिर की जरूरत है तो मैं अपना सिर भी नीचे रख दूंगा। भारत माता उतनी ही मेरी भी है, जितनी योगी जी की है।
विज्ञापन

@ANINewsUP

Imran Masood, Congress candidate from Saharanpur on UP CM's remark 'Saharanpur also has a son-in-law of Masood Azhar': It's unfortunate, you can't question somebody's patriotism. If the country needs my head I will lay down my head. Mother India is as much mine as it is Yogi ji's

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने रैली के दौरान कहा पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लिए बिना कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।

उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं , गांव जवार में कहावत है, "जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा "जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed