फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections, Chandra Sekhar says that Bhim Army candidate will contest against PM Modi

चंद्रशेखर का बड़ा एलान- ऐसा नहीं हुआ तो PM मोदी के खिलाफ मैदान में होगा भीम आर्मी का प्रत्याशी

Sun, 10 Mar 2019 12:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections, Chandra Sekhar says that Bhim Army candidate will contest against PM Modi
चंद्रशेखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने एक बड़ा एलान किया है। चंद्रशेखर का कहना है कि इस बार नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश से संसद में नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां पर सपा बसपा की तरफ से यदि मजबूत प्रत्याशी नहीं उतारा गया तो भीम आर्मी अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार करेगी और सपा-बसपा गठबंधन से समर्थन मांगेगी। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर का यह भी कहना है कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती खुद नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ते हैं या मजबूत प्रत्याशी उतारा जाता है तो भीम आर्मी उनका समर्थन करेगी।
विज्ञापन


उधर, भीम आर्मी एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली करने जा रही है। इसकी शुरुआत 11 मार्च को सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास से की जाएगी। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी साइकिलों से रवाना होंगे, जिसके बाद 15 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर बहुजन हुंकार रैली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए भीम आर्मी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। सहारनपुर शहर में जगह जगह प्रमुख चौराहों पर बहुजन हुंकार रैली के होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर, विनय रतन सिंह, जिलाध्यक्ष कमल वालिया सहित अन्य पदाधिकारी साइकिल से रैली की शुरुआत करेंगे।

सहारनपुर से देवबंद पहुंचने के बाद मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद फिर मेरठ से गाजियाबाद के रास्ते 15 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचकर रैली की जाएगी। मनजीत सिंह का कहना है कि इस रैली का उद्देश्य बहुजन समाज के हितों के लिए संदेश देना और समाज के लोगों को जागरुक कर एकजुट करना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed