{"_id":"5c9f0b9cbdec2213ed0cc339","slug":"lok-sabha-elections-2019-villagers-have-boycotted-the-election-in-sikri-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के सीकरी में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, इस बात से हैं खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर के सीकरी में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, इस बात से हैं खफा
Sat, 30 Mar 2019 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
गांव के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में सीकरी के मजरा गांव योगेंद्रनगर में ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चौक पर एक पोस्टर भी टांग दिया जिस पर चुनाव का बहिष्कार किए जाने की बात लिखी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि जनपद के पूर्व डीएम योगेंद्र नारायण माथुर ने 1976 में उनके गांव को रेतीली बंजर भूमि पर बसाया था। उसके पहले वह सोलानी नदी के किनारे पर स्थित कान्हावाली बख्शीराम के जंगल में रहते थे। आज भी उनकी खेती की भूमि कान्हावाली बख्शीराम के जंगल में है। जहां जाने के लिए उन्हें डूंडीघाट पर नदी में तैरकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
पुल नहीं बनने से हैं खफा
गांव के लोगों के अनुसार आज तक किसी ने सोलानी नदी पर पुल बनवाने की जेहमत नही उठाई। ग्रामीणों ने तय किया कि वे इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी भी नेता को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
डूंडी घाट पर पुल की मांग ग्रामीण काफी समय से करते आ रहे हैं। पुल न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही सोलानी नदी के चौक होने से नदी का पानी उनके खेतों में फैल गया है, जिससे सारी फसलें बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों की किसी भी समस्या का समाधान न होने के कारण चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।