फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: SP leader says that Mayawati has not given any ticket to anyone in Meerut

मिशन 2019: मायावती कट्टरवाद के आरोप में घिरे शख्स को नहीं देती टिकट: शाहिद मंजूर

Sat, 02 Mar 2019 09:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: SP leader says that Mayawati has not given any ticket to anyone in Meerut
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि मेरठ में बसपा ने अभी लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है, प्रत्याशी नहीं बनाया है। अभी हाल में बिजनौर का लोकसभा प्रभारी बदल दिया गया है। बसपा सुप्रीमो यह पता कर रही है कि जहां किसी कमजोर को जिम्मेदारी मिल गई है, उसे हटा दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती किसी ऐसे व्यक्ति को तो टिकट नहीं देती हैं, जिस पर कट्टरवाद के आरोप हो। कट्टरवाद के आरोपी व्यक्ति से वह बचने की कोशिश करती हैं। यह किसी मेरठ के व्यक्ति के संबंध में नहीं है, एक सामान्य तौर पर बात है। लोकसभा चुनाव में मेरठ से बसपा और सपा गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। यह सीट बसपा के हिस्से में आई है। बसपा ने लोकसभा प्रभारी हाजी याकूब कुरैशी को बनाया है। बसपा चुनाव से पहले अमूमन प्रभारी ही नियुक्त करती है, बाद में उसी का टिकट फाइनल कर दिया जाता है। सपा समर्थकों की गलियों से यह बात छनकर आ रही है कि गठबंधन प्रत्याशी के लिए मुश्किलें होंगी। शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई सपा की बैठक में शाहिद मंजूर के बयान के बाद गठबंधन प्रत्याशी को लेकर चल रही इस तरह की चर्चाओं को और बल मिलेगा। 

विज्ञापन


महिला नेताओं में हुई कहासुनी
दूसरी तरफ, बैठक के दौरान पार्टी की दो महिला नेताओं में आपस खूब कहासुनी हुई। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों किसी बात पर दोनों में बहस हुई थी, जो बैठक के दौरान भी कहासुनी का सबब बन गई। बाद में नेताओं ने उन्हें समझाकर शांत किया। बैठक में सीमा प्रधान, हाजी गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद अब्बास, हाजी इसरार, शकील भारती, अफजाल सैफी, डॉ. कय्यूम, वसीम राहुल और शशिकांत गौतम आदि रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed