फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Ramchandra vikal contested Election against Chaudhary Charan Singh in 1971

सियासत के रंग निराले: पहले बनवाया सीएम, फिर चौधरी चरण सिंह के सामने चुनाव लड़े रामचंद्र विकल 

Thu, 14 Mar 2019 01:25 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ
मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Ramchandra vikal contested Election against Chaudhary Charan Singh in 1971
रामचंद्र विकल व चौधरी चरण सिंह
सियासत के रंग भी निराले होते हैं। कुछ फैसले इतिहास बनते हैं और जब-जब लोकतंत्र का मेला लगता है, इनका जिक्र जरूर होता है। ऐसा ही मुकाबला रहा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और गुर्जर नेता रामचंद्र विकल के बीच।
विज्ञापन


एक समय साल 1967 में बड़े चौधरी यानी चौधरी चरण सिंह को यूपी का सीएम बनाने का प्रस्ताव रामचंद्र विकल ने ही रखा था। लेकिन इंदिरा गांधी के कहने पर गुर्जर नेता रामचंद्र विकल बागपत से चुनाव लड़ने पहुंचे तो चौ. चरण सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव मैदान में उतर गए। बागपत में एक बार रामचंद्र विकल जीते तो दो बार चौ. चरण सिंह। 
विज्ञापन


तब चौधरी चरण सिंह और इंदिरा गांधी के बीच चलता था शह-मात का खेल
साल1967 में चौ. चरण सिंह और इंदिरा गांधी के बीच मनमुटाव बढ़ गया। सीबी गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए चौ. चरण सिंह से कई विभाग वापस लिए गए तो  उन्होंने 17 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी और सरकार गिर गई। इसके बाद चौ. चरण सिंह की अगुवाई में सरकार बनाने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम पर जब चर्चा शुरू हुई तो गुर्जर नेता रामचंद्र विकल और चौ. चरण सिंह के नाम सामने आए। कयास लगाए ही जा रहे थे कि रामचंद्र विकल ने खुद ही चौ. चरण सिंह के नाम का प्रस्ताव रख दिया। बाद में चौधरी चरण सिंह ने विकल को उप मुख्यमंत्री बनाया।  

साल 1971 का लोकसभा चुनाव आते-आते रामचंद्र विकल कांग्रेस में वापस चले गए। चौ. चरण सिंह ने नई पार्टी बीकेडी का गठन किया और पहला लोकसभा चुनाव बागपत से लड़ने वाले थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यहां पर बड़ा सियासी दांव चला और रामचंद्र विकल को बागपत से कांग्रेस का टिकट दिया। 

बीकेडी के संसदीय बोर्ड ने विकल के सामने तब के सांसद रघुवीर सिंह शास्त्री को चुनाव लड़ाने कहा। इसके बाद चौधरी चरण सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने चले गए। विकल बागपत में जीतकर लोकसभा पहुंचे। साल 1977 और 1980 में चौ. चरण सिंह ने बागपत सीट से चुनाव लड़ा और रामचंद्र विकल को हराया। 

रामचंद्र विकल का परिचय 
दादरी के रहने वाले रामचंद्र विकल की पहचान देश के बड़े गुर्जर नेताओं में होती है। रामचंद्र विकल का दादरी तहसील के बसंतपुर नया गांव में आठ नवंबर 1916 को जन्म हुआ। वह तीनों सदनों के सदस्य रहे। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम किया। 26 जून 2011 को उनका निधन हुआ।

इंदिरा गांधी खुद उतरीं थीं चुनाव के प्रचार में
चौधरी चरण सिंह और इंदिरा गांधी के बीच सियासी मनमुटाव था। रामचंद्र विकल को टिकट देने के बाद खुद इंदिरा गांधी प्रचार में उतरीं और बागपत में सभाएं कीं। लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed