फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur will change the mood of voters

कांग्रेस व महागठबंधन का आज आखिरी दांव, प्रियंका गांधी के दो रोड शो, मायावती बिजनौर में करेंगी जनसभा

Tue, 09 Apr 2019 12:24 PM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर Published by: साहिल धुलिया Updated Tue, 09 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur will change the mood of voters
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती

प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आखिरी दौर में हैं। रैलियों व जनसभाओं का सिलसिला जारी है। हालांकि आज शाम तक यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा लेकिन एन वक्त पर भी अलग-अलग पार्टियों के बड़े नेता मतदाताओं का रुख अपने पाले में करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर व बिजनौर जिले में रोड शो करने पहुंचेंगी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती आज बिजनौर की जनता के बीच रैली करेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को गांधी पार्क में होने वाली कांग्रेस की रैली को खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद प्रत्याशी इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी के रोड शो की बात कही थी। मंगलवार सुबह इसकी औपचारिक घोषणा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी का रोड शो चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी से शुरू होकर चौक रायवाला, लकड़ी बाजार होते हुए कुतुबशेर तक संपन्न होगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर प्रशासन सख्त है।

इसे लेकर रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है। जाहिर है चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच गया है और आज शाम तक थम जाएगा। ऐसे में आखिरी वक्त में प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी। सहारनपुर में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंचेंगी। यहां भी प्रियंका शहर में जनता के बीच रोड शो करेंगी। 

वहीं प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर आ रहीं हैं। ऐसे में हर किसी में उन्हें देखने की होड़ है। सहारनपुर के लोगों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया है। 

चुनावी प्रचार के आखिरी दिन बसपा सुप्रीमो मायावती आज बिजनौर की जनता के बीच रैली को संबोधित करेंगी। बसपा प्रमुख मायावती बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के लिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।

मायावती दोपहर सवा बारह बजे प्रदर्शनी मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगी और यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। वह एक बजकर पंद्रह मिनट तक रैलीस्थल पर मौजूद रहेंगी।

प्रशासन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक सभा के दौरान प्रदर्शनी चौकी की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। सभी वाहन बाईपास मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed