फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 minister of state gulabo devi says Mayawati deals with votes

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिर्फ वोटों का सौदा किया : राज्यमंत्री

Wed, 20 Mar 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 minister of state gulabo devi says Mayawati deals with votes
मंच पर भाजपा नेताओं के साथ राज्यमंत्री गुलाबो देवी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि पीएम मोदी आंबेडकर के बताए मार्ग पर चल रहे हैं। उन्हें सबसे अधिक गरीबों के उत्थान की चिंता है। मोदी पीएम पद से हटे तो देश के अनुसूचित जाति के लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में गुलाबो देवी ने कहा कि मायावती ने केवल अनुसूचित जाति के वोटों का हमेशा सौदा करने का काम किया है और मोदी ने गरीबों के उत्थान का काम किया है। पीएम मोदी ने एससी के आरक्षण से लेकर मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए काम किया है। केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं चली हैं, उन सभी में अनुसूचित जाति के लोगों को ही प्रमुखता में रखा गया है। एक करोड़ नौ लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया, बिजली के कनेक्शन गांवों में कैंप लगाकर दिए गए। पीएम आवास योजना में किसी जाति-धर्म का भेदभाव नहीं हुआ। हमारी बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया गया। अनुसूचित जाति के लोग ठंडे दिमाग से सोचे कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न किसने दिया, उनके मार्ग पर कौन चल रहा है। लोकसभा चुनाव आप लोगों की परीक्षा की घड़ी है। मोदी पीएम पद से हटे तो इस देश के गरीबों का विकास रुक जाएगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन को अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव, जिले के प्रभारी धर्म सिंह जाटव ने कहा कि यहां बसपा का कोई प्रत्याशी नहीं है, लड़ाई रालोद और भाजपा की ही है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुनीता बालियान, अंजलि चौधरी, हरीश अहलावत, श्रवण मोघा, भरत सिंह जाटव, प्रमोद वाल्मीकि, रामपाल, सुनील शर्मा ने विचार रखे। संचालन मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed