फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Fight between BJP and BSP on Bijnor Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम की इस सीट पर भाजपा और बसपा के बीच सीधा मुकाबला

Fri, 12 Apr 2019 03:15 PM IST
कपिल kapil शैलेंद्र गौड़/गिरिराज सिंह, अमर उजाला, बिजनौर
शैलेंद्र गौड़/गिरिराज सिंह, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Fight between BJP and BSP on Bijnor Lok Sabha seat
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कहीं भाजपा का कमल का खिलता दिखा तो कहीं बसपा के हाथी की दहाड़ सुनाई दी। कांग्रेस का हाथ का पंजा चांदपुर विधान सभा में एक दो गांव को छोड़कर पिछड़ता नजर आया। जातीय समीकरणों के गणित में उलझी इस सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर रही।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से 11 बजे तक मतदाताओं ने तेजी के साथ मतदान किया। उसके बाद धीमी गति से मतदान होता रहा। सुबह से लेकर शाम तक हर बूथ पर भाजपा व बसपा में मुकाबला नजर आया। मुस्लिम, गुर्जर व अनुसूचित बहुल बूथों पर हाथी चिंघाड़ रहा था। अन्य बिरादरियों के बूथों पर भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण हो रहा था।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जलवा चुनाव में दिखाई नहीं दिया। चांदपुर विधानसभा में पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार के आसपास के तीन चार गांवों में कांग्रेस को मुस्लिम वोट जाता दिखाई दिया। कई गांवों में तो कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट तक नहीं थे। जाट बहुल गांव स्वाहेड़ी, सालमाबाद, गढ़ी, मंडावली, कस्बा झालू सहित कई गांवों में बसपा प्रत्याशी सेंध लगाते नजर आए। जातीय समीकरण पूरी तरह से हावी होते नजर आए। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मुकाबले में केवल भाजपा के सांसद भारतेंद्र सिंह व बसपा के मलूक नागर ही रहे। कांग्रेस को छोड़कर बाकी प्रत्याशियों के बस्ते तक कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर लोकसभा की दो विधान सभा सीटें पुरकाजी और मीरापुर मुजफ्फरनगर में हैं। यहां भी मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच ही नजर आया। कुछ मतदाताओं में इस बात की भी नाराजगी थी कि कांग्रेस प्रत्याशी उनके यहां तो वोट मांगने तक नहीं आए। गुर्जर बहुल गांव मीरापुर के शिवपुरी, सिकरेड़ा, जमालपुर, देवल और कैलापुर में हाथी की चाल तेज रही। हालांकि कुछ बूथों पर भाजपा भी सेंधमारी करती दिखी। 

नोट-  इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed