फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Fear of sharing muslim voters in Saharanpur Lok Sabha seat

सहारनपुर लोकसभा सीट: मुसलमानों के रुख पर टिका हार-जीत का गणित, वोटों के बंटने की आशंका

Wed, 10 Apr 2019 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Fear of sharing muslim voters in Saharanpur Lok Sabha seat
इमरान मसूद, राघव लखनपाल, हाजी फजलुर्रहमान

सहारनपुर लोकसभा सीट पर ध्रुवीकरण की कोशिशों के बीच भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जीत के लिए चुनावी महारथी प्रचार के अंतिम दौर में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनता के फैसले का समय निकट आ गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को फिर से ध्रुवीकरण की उम्मीद है, तो गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान को अनुसूचित जाति, मुस्लिम और जाट गठजोड़ पर भरोसा है। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को भी मुस्लिमों मतदाताओं से बड़ी आस है। 
विज्ञापन


2014 के चुनाव में मुस्लिमों का रुझान उनकी ओर रहा था और उन्हें चार लाख से ज्यादा वोट मिले थे। रोचक हो चुके इस मुकाबले का परिणाम इसी बात पर टिका है कि मुस्लिम किसी एक प्रत्याशी के साथ जाएंगे या फिर गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच बंट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटरों में उत्साह लाना बना चुनौती
भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा केंद्र और प्रदेश सरकार के काम के भरोसे चुनावी नैया पार लगाने के प्रयास में हैं, तो 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही ध्रुवीकरण होने की उम्मीद कर रहे हैं। हिंदू मतों को एकजुट करने का प्रयास है, लेकिन वोटरों में उत्साह लाना चुनौती है।

गठबंधन के समीकरणों का सहारा
गठबंधन से बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान बसपा, सपा और रालोद के परंपरागत वोटरों के मजबूत  समीकरण के सहारे चुनाव में मैदान में हैं। मुस्लिम मतों   को सहेज पाना उनके लिए चुनौती बना हुआ है, तो भीम आर्मी का रुख भी उनके लिए परेशानी का सबब है।

मुस्लिम वोटों के बंटने की आशंका
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद काजी परिवार की राजनीतिक विरासत और कई साल की अपनी सक्रियता का लाभ लेने के प्रयास में हैं। 2014 की तरह इकतरफा मुस्लिम मत हासिल करना चुनौती है। गुर्जर, ठाकुर, सैनी और अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों पर भी इनकी नजर है। 

वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव का हाल

प्रत्याशी    पार्टी   मिले वोट
राघव लखनपाल   भाजपा   4,72,999
इमरान मसूद    कांग्रेस 4,07,909
जगदीश राणा   बसपा      2,35,033
शाजान मसूद   सपा   52,765


इस सीट की विधानसभाएं
बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारान 

जीत के समीकरण
मुस्लिम      6,00,000
एससी        3,00,000
गुर्जर          1,50,000
सवर्ण         3,50,000
अन्य         3,00,000

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed