फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election Results 2019: Sanjiv Baliyan won for Muzaffarnagar Lok Sabha seat for second time

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने जीत के साथ रचा ये इतिहास

Thu, 23 May 2019 08:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 08:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके ये इतिहास रचा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: Sanjiv Baliyan won for Muzaffarnagar Lok Sabha seat for second time
डॉ. संजीव बालियान

विस्तार

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन और भाजपा के ही सोहनबीर सिंह लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते थे। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पांचवीं बार अपना परचम लहराया है। अब तक हुए 17 चुनावों में भाजपा के अलावा पांच बार ही कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि सीपीआई और जनता पार्टी ने दो-दो बार, जनता दल, सपा और बसपा को एक-एक बार जीत मिली है। 1957 और 1962 के चुनाव में सुमत प्रसाद जैन लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा 1996 और 1998 के चुनाव में सोहनबीर सिंह भाजपा से लगातार दो बार सांसद बने। इस बार कांग्रेस ने रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के मैदान में होने के कारण मुजफ्फरनगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सांसद :
वर्ष            सांसद
1952        हीरा वल्लभ त्रिपाठी (कांग्रेस)
1957        सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1962        सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1967        लताफत अली खां (सीपीआई)
1971        विजयपाल सिंह (सीपीआई)
1977        सईद मुर्तजा (जनता पार्टी)
1980        गय्यूर अली खां (जनता पार्टी एस)
1984        धर्मवीर त्यागी (कांग्रेस)
1989        मुफ्ती मोहम्मद सईद (जनता दल)
1991        नरेश बालियान (भाजपा)
1996        सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1998        सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1999        सईदुज्जमां (कांग्रेस)
2004        मुनव्वर हसन (सपा)
2009        कादिर राना (बसपा)
2014       डॉ संजीव बालियान (भाजपा)
2019        डॉ संजीव बालियान (भाजपा)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed