फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election Result 2024: SP Congress alliance won four seats and BJP RLD won Meerut Baghpat in West UP

UP में चला दो लड़कों का जादू: भाजपा का कई सीटों पर बुरा हाल, गठबंधन ने किया कमाल, चौंका देंगे जीत के आंकड़े

Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
कपिल kapil कपिल कुमार, अमर उजाला, मेरठ
कपिल कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। यूपी में दो लड़कों का जादू चला तो भाजपा 33 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। आइए बताते हैं कि आखिर वेस्ट यूपी में गठबंधन का कैसा प्रदर्शन रहा है। जानिए आखिर कहां से कौन जीता और कौन हारा?

विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2024: SP Congress alliance won four seats and BJP RLD won Meerut Baghpat in West UP
वेस्ट यूपी में भाजपा को झटका लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार सभी को चौंका दिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूरे उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां सपा के खाते में 35 से ज्यादा सीटें आती दिख रही हैं तो वहीं कांग्रेस भी इस बार सात सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को पांच तो कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।

विज्ञापन


आइए अब आपको पश्चिमी यूपी की सीटों के बारे में बताते हैं, जहां गठबंधन ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन

कैराना में कौन जीता?
कैराना लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को बड़े अंतर से हरा दिया है। इकरा हसन को 528,013 वोट मिले हैं जबकि, प्रदीप चौधरी को 458,897 मत मिले। इसरा हसन 69116 वोटों से जीती हैं।

इकरा की हर तबके में स्वीकार्यता जीत का मजबूत आधार बनी। सपा द्वारा बकाया गन्ना भुगतान, बेरोजगारी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। इकरा ने मुस्लिमों के साथ-साथ हर वर्ग के बीच जाकर जनसंपर्क किया, जिसके कारण हर वर्ग ने वोट दिया। इकरा दलितों के अलावा ठाकुर वोटों में भी सेंध लगाने में कामयाब रही। मुस्लिमों ने भी एकतरफा इकरा को मतदान किया। राममंदिर और मोदी की लहर दिखाई नहीं दी। भाजपा-रालोद में भीतरघात भी साफ नजर आया। कुछ रालोद कार्यकर्ता चौधरी जयंत सिंह के भाजपा के गठबंधन से खुश नहीं थे। गांवों में नहीं जाने के कारण भाजपा प्रत्याशी का भी विरोध कई गांव में देखने को मिला।

विज्ञापन

चुनाव में रहे ये प्रमुख मुद्दे...
बेरोजगारी के मुद्दे का युवाओं में असर दिखा।
किसान का बकाया 314 करोड़ का भुगतान नहीं होना भी प्रमुख मुद्दा रहा।
ठाकुरों की नाराजगी का असर भी दिखाई दिया।

सहारनपुर में हुई इमरान मसूद की बड़ी जीत
उत्तर प्रदेश की सबसे पहली सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। इमरान मसूद को 547,967 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल को 483,425 मत मिले हैं। इमरान मसूद ने 64542 वोटों से जीत दर्ज की है।

मुजफ्फरनगर में हार गए मंत्री संजीव बालियान
भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को 24672 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा के कोर वोट में बिखराव व राजपूत और त्यागी समाज की नाराजगी हार की प्रमुख वजह रही। हरेंद्र मलिक को 470,721 और बालियान को 446,049 वोट मिले हैं।

नगीना में चंद्रशेखर ने रचा इतिहास
बिजनौर जनपद में आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट पर इतिहास रच दिया है। चंद्रशेखर ने करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल की है। चंद्रशेखर को 512,552 वोट मिले हैं जबकि, ओमकुमार को 361,079 मत मिले हैं। चंद्रशेखर ने 151,473 वोटों के अंतर से नगीना सीट जीती है। नगीना की जनता शुरू से ही कह रही थी कि चंद्रशेखर जीतेंगे। लेकिन अब जनता ने इस दावे पर मुहर लगा दी है।

बागपत में जीत गए रालोद प्रत्याशी
बागपत लोकसभा सीट पर भी चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। इस सीट भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने 159,459 वोटों से जीत हासिल की है। रालोद प्रत्याशी सांगवान को 488,967 वोट मिले हैं जबकि, अमरपाल शर्मा को 329,508 मत मिले। बागपत लोकसभा सीट पर दो बार से सतपाल सिंह मलिक चुनाव जीतते आ रहे थे। इस बार भाजपा ने सतपाल को टिकट नहीं दिया था। क्योंकि इस बार भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन होने की वजह से यह सीट रालोद के खाते में आई थी। 

बिजनौर में भी रालोद के प्रत्याशी ने बाजी मारी 
बिजनौर लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी चंदन चौहान ने जीत दर्ज की है। चंदन चौहान ने सपा प्रत्याशी दीपक सैनी को लगभग 37508 वोटों से हरा दिया है। चंदन चौहान को 404,493 वोट मिले हैं जबकि, दीपक सैनी को 366,985 मत मिले। हालांकि, सुबह से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला चला। कभी चंदन चौहान आगे हुए तो कभी दीपक सैनी ने चौहान को पीछे छोड़ा। लेकिन शाम होते-होते चंदन चौहान ने बाजी मार ली।

मेरठ में आखिर खिला कमल
पूरे देश में हॉट सीट बनी मेरठ में सुबह से ही कांटे का मुकाबला रहा। सपा प्रत्याशी अधितर भाजपा के अरुण गोविल से आगे रहीं। लेकिन शाम को भाजपा के 'राम' अरुण गोविल ने बढ़त बना ली। अरुण गोविल ने करीब 10585 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के अरुण गोविल को 546,469 मत मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 535,884 वोट मिले हैं। इस सीट पर सुबह से ही पूरे देशवासियों की निगाहें टिकीं हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed