{"_id":"695a7fc9d57fc43c53092fdd","slug":"lohri-festival-celebrated-people-danced-on-damadam-mast-kalandar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1072382-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोहड़ी महोत्सव मनाया, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोहड़ी महोत्सव मनाया, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग
विज्ञापन
अमर उजाला....गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित लोहड़ी महोत्सव में शामि
मेरठ। पंजाबी समाज की ओर से वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। मशहूर गायक वैशाली और विशाल ने लाइव बैंड पर शानदार प्रस्तुति से रोमांचित कर दिया। दमादम मस्त कलंदर और काली एक्टिवा दा...गीत की प्रस्तुति पर सभी झूमने लगे।
संस्थापक अधिवक्ता विपिन सोढी और अध्यक्ष नीरज नारंग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री और तकनीकी मंत्री आशीष सूद और सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। अध्यक्षता सतीश साहनी ने की। दीप प्रज्ज्वलन निर्मल रामदास, डॉ. सीमा कपूर, डॉ. प्रेक्षा अरोड़ा, सरिता मिगलानी और शालिनी खन्ना ने किया। इस दौरान लोहड़ी पूजन भी किया गया। इसका सौभाग्य इंद्रजीत सिंह और अमरजीत कौर को मिला।
कार्यक्रम में वैशाली और विशाल की जोड़ी ने बॉलीवुड गीत कजरारे कजरारे... गीत पर भी धमाकेदार प्रस्तुति दी। बिल्लो रानी..., सजना तेरे बिना..., नैना ठग लेंगे आदि गीतों पर भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संचालन रणदीप सिंह नय्यर और सुधीर भल्ला ने किया। संस्थापक विपिन सोढ़ी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व सर्व समाज को एकजुट करता है। सर्दी के मौसम में लोग अपने बीते वर्ष के दुखों को भूलकर ऊर्जा से भर जाते हैं। नए कार्य के लिए उत्साह के साथ संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर देवेंद्र जीत सिंह सेठी, मेजर जरनल ललित कपूर, राजेश दीवान, हरीश वाधवा, डॉ. शुभम अरोड़ा, राजेश खन्ना, नीरज नारंग, निशांत परुथी, संजीव सरीन, अमोल गंभीर मुकेश तनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।