फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lohianagar police arrested five arms smugglers

लोहियानगर पुलिस ने पांच हथियार तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lohianagar police arrested five arms smugglers
- चार तमंचे, एक पौनी बंदूक व चार कारतूस हुए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने शुक्रवार रात हापुड़ रोड अल्लीपुर से पांच हथियार तस्करों आशियाना कॉलोनी निवासी अनस, वाशिद, नदीम, अमजद और सोहेल गार्डन निवासी अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार तमंचे और एक पौनी बंदूक व चार कारतूस बरामद हुए। पांचों आरोपी हथियारों को बेचने की फिराक में थे।
सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोहियानगर पुलिस को जानकारी मिली कि हापुड़ रोड पर अल्लीपुर गांव के पास पांच बदमाश अवैध हथियार लिए हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध हथियार मिले। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वह अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। ये हथियार उन्होंने बागपत के सिंघावली अहीर निवासी राजा उर्फ सलमान, लोहियानगर के लक्खीपुरा निवासी फारुख, आशियाना कॉलोनी निवासी जुनैद और फरदीन से खरीदे हैं। ये चारों भी हथियारों की तस्करी करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने जिन चारों से हथियार खरीदे हैं, उन्हें तलाश किया जा रहा है। अभी तक इन्होंने किसे हथियार बेचे हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


----

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात अशोक की लाट से खत्ता रोड जाने वाले मार्ग पर फैजान उर्फ फज्जू उर्फ मोटा निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिजनौर और मेरठ में गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed