{"_id":"6a3fc752b16a2f138e0da441","slug":"lockout-and-sit-in-protest-declared-indefinite-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112745-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनिश्चितकालीन हुआ तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनिश्चितकालीन हुआ तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन
Sat, 27 Jun 2026 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में वकील-दस्तावेज लेखकों का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में चल रही तालाबंदी और धरने को शनिवार से अनिश्चितकालीन कर दिया है। रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में 12 जून से दोनों बार द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया जा रहा है। शनिवार को दोनों बार व दस्तावेज लेखक संघ ने केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजीव कुमार व राजेंद्र कुमार तोमर, सुनील कुमार दीक्षित ने की। संचालन सुनील कुमार, नटवर सिंह राणा ने किया। बैठक में 27 जून से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व धरना देने का निर्णय लिया।
अधिवक्ता विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहे। बाद में इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिया। जिसमें बताया है कि सभी अधिवक्ता दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। धरने में राजीव कंसल, राजेंद्र कुमार तोमर, श्रीबल्लभ, महमपाल, रघुकुल तिलक, राजकुमार सैनी, रूपचंद शर्मा, आशीष गुप्ता, जसबीर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।