फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lockout against indecency from female clerk

पालिका कर्मचारियों ने पालिका ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोप-स्थानान्तरण की मांग-रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में दी तहरीर

Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
lockout against indecency from female clerk
सरधना। नगर पालिका की महिला लिपिक ने सोमवार दोपहर ईओ पर अभद्रता करने एवं उसके ऊपर पालिका रिकार्ड फेंकने का आरोप लगाया। इस पर कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर परिसर में आ गए और नारेबाजी कर ईओ के स्थनांतरण की मांग करने लगे। उन्होंने इस संबध में थाने में तहरीर भी दी। वहीं, तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मंगलवार से सफाई व्यवस्था ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलने जाने की चेतावनी दी। उधर, कर्मचारियों को स्वायत्त शासन संगठन एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

पालिका में मूल पद चपरासी के पद पर कार्यरत शिवानी शर्मा लिपिक का कार्य देख रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें दोपहर करीब दो बजे ईओ अमिता वरुण ने दुकानों का किराया वसूली संबंधी फाइल लेकर बुलाया। उन्होंने ईओ को बताया कि कोरोना महामारी के चलते वसूली अभियान फिलहाल सख्ती से नहीं चलाया जा रहा है। शासन से भी सख्ती नहीं बरतने के निर्देश हैं। शिवानी का आरोप है कि इस पर ईओ भड़क उठीं और उससे धक्का-मुक्की एवं अभ्रदता की। उसके ऊपर वसूली संबंधी फाइल फेंक दी। इसकी जानकारी पालिका कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने ईओ से ऐेतराज जताया। इतना ही नहीं कामकाज ठप कर दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष निरंजन दत्त भी आ पहुंचे। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को ईओ के खिलाफ समर्थन दिया। इस दौरान पालिका के कार्यवाहक प्रधान लिपिक विपिन शर्मा, मनोज कुमार आदि ने भी ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कार्यालय में तालाबंदी कर पालिका ईओ के खिलाफ नारेबाजी की गई। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ईओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से संपूर्ण नगर की सफाई व्यवस्था ठप करने, कार्यालयों की तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

साजिश कर रहे कर्मचारी
उप निदेशक डॉ. सुनील यादव द्वारा बीती 17 जुलाई को पत्र भेजकर सूचना मांगी गई थी। यह सूचना 20 जुलाई तक भेजी जानी थी। संबंधित लिपिक बिना सूचित किए अवकाश पर रहे। इस लापरवाही के चलते सूचना समय से नहीं भेजी जा सकी। इसलिए कार्यवाहक प्रधान लिपिक विपिन शर्मा, मनोज कुमार, शिवानी शर्मा व मनोज सैनी का एक-एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिया गया। इतना ही नहीं इनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इसलिए इन सब के द्वारा बखेड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पालिका कर्मचारी शिवानी शर्मा के साथ हुई घटना संबंधी जानकारी मिली है। वहीं, ईओ ने भी घटना के बारे में जानकारी दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार, एसडीएम सरधना

शासन द्वारा वसूली संबंधी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में लिपिक शिवानी शर्मा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जर्ताई तो उन्होंने इसे तूल दे दिया। इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। -अमिता वरुण, ईओ पालिका सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed