फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update West UP: Police makes Challan for Shopkeepers who opend Shops without Permission

Lockdown Update: लॉकडाउन का उल्लंघन तो कहीं पसरा सन्नाटा, बिना अनुमति दुकान खोलने वालों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 09 May 2020 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update West UP: Police makes Challan for Shopkeepers who opend Shops without Permission
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना दोबारा अपने पांव पसार रहा है वहीं संक्रमण को लेकर लोग अभी भी संजीदा नहीं हैं। जिन इलाकों में संक्रमित मिल रहे हैं वहां सड़कों पर भले ही सन्नाटा पसरा हो लेकिन कई जिलों में लोग लाॅकडाउन का मजाक बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आगे जानें वेस्ट में कहां कैसा है माहौल :-

विज्ञापन


मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन कुछ लोग समझने को तैयार नहीं है। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी बाजारों में भीड़ देखने को मिली। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बगैर अनुमति के दुकान खोलने पर सदर थाने में दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए।
विज्ञापन


शहर में दोपहर 12 बजे तक लाॅकडाउन का जमकर उल्लंघन होता है। हालांकि इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मोदीपुरम क्षेत्र के पल्हेडा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पल्लवपुरम पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के चलते आगामी तीन दिन तक पल्लवपुरम, मोदीपुरम, रुड़की रोड आदि के बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस बीच मेडिकल स्टोर व डेयरी को खोलने के लिए कुछ घंटे की की रियायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत रोड शिव धाम मंदिर के सामने पर्दा लगा कर छोले-भटूरे बेचते दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं मेरठ देहात के सरधना में सब्जी मंडी के एक आढ़ती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद सरधना नगर में शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

बिजनौर के चांदपुर में शुक्रवार को सात और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमे एक चिकित्सक भी है जो चांदपुर में मरीज देखता था व गांव खानपुर में पैथोलाॅजी लैब चलाता था। चिकित्सक रहने वाला किसी अन्य गांव का है।

अब प्रशासन चिकित्सक के संपर्क में आए मरीजों की जांच के लिए कमर कस रहा है। जिले में दोपहर 12 बजे तक लॉकडाउन का खुला उल्लंघन होता है लेकिन इसके बाद सड़कों पर भीड़ नहीं दिखती है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

सहारानपुर में लॉकडाउन के तीसरे चरण में आज से शहर में मोबाइल कंपनियों के अधिकृत कार्यालयों और प्रतिस्थानों को खोला गया। सुबह सात से 12 बजे तक इसकी इजाजत होगी। एक माह से भी अधिक समय से इन कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के बंद रहने से मोबाइल कारोबारी और कंपनियों के कर्मचारी और उपभोक्ता परेशान थे।

वहीं, राशन वितरण में तकनीकी बाधाओं से जूझ रहे लोगों की परेशानी देखते हुए ऐसे उपभोक्ताओं को अन्य विकल्प दिए गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान और कार्रवाई का सिलसिला जारी है। 

बागपत जिले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, बिना अनुमति के दुकान खोलने वाले दुकानदारों खिलाफ भी अभियान चलाया गया। कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर के राष्ट्र वंदना चौक और महिला थाने के सामने वाहन रोक दिए गए हैं। डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा से आवागमन रोक दिया है।

शामली में 92 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई
शामली में शुक्रवार देर रात मेरठ मेडिकल से सभी 92 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में इस समय 2 लोग कोरोना संक्रमित है, जिनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने की गश्त
शामली में लॉकडाउन में रोज की तरह सुबह 7 बजे राशन व अन्य जरूरी सामानों की दुकानें खुलीं। पुलिस ने बाजारों में मुस्तैद रहकर सामान खरीदने आए लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इसके अलावा हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस में गश्त की और वॉलिंटियर्स के माध्यम से लोगों को जरूरत का सामान उनके घरों पर ही उपलब्ध कराया। पुलिस ने लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

मुजफ्फरनगर में शनिवार को पुलिस प्रशासन सख्त रहा। भगत सिंह रोड पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को नहीं जाने दिया। दाल मंडी में भी वाहनों का प्रवेश बंद रखा। सब्जी मंडी में पुलिस ने आढ़तियों को समय से पहले ही घर भेज दिया। पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया। हॉटस्पॉट नई मंडी, मीरापुर, पुरकाजी, कवाल में बाजार बंद रहे।

क्वारंटीन सेंटरों पर रह रहे श्रमिको के भोजन का प्रशासन ने मिड डे मील बनाने वाली एनजीओ को ठेका दिया। नोडल अधिकारी आरएन यादव ने भोजन की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। अब पुरानी व्यवस्था बहाल होगी । केंद्रों पर ही बनेगा भोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed