फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lockdown update meerut news in Hindi: ADG Prashant Kumar reached Mandi to take Vegetables without Uniform to check social distancing

लॉकडाउन पार्ट-2: व्यवस्था देखने बिना यूनिफॉर्म के सब्जी लेने मंडी पहुंचे एडीजी प्रशांत कुमार, पश्चिम यूपी में ऐसा है हाल

Thu, 16 Apr 2020 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update meerut news in Hindi: ADG Prashant Kumar reached Mandi to take Vegetables without Uniform to check social distancing
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए मेरठ को रेड जोन में शामिल किया गया है। पूरे देश में रेड जोन में 170 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें मेरठ भी है। ऐसे में 20 अप्रैल के बाद भी यहां राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


लाॅकडाउन के दूसरे चरण में आज सुबह सब्जी मंडी में काफी भीड़ रही, वहीं बैंकों के बाहर दस बजते ही लंबी कतारें लग गईं। उधर, एडीजी प्रशांत कुमार सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था जांचने के लिए आज सुबह बिना यूनिफाॅर्म सब्जी मंडी पहुंच गए। आगे जानें कहां कैसा है लाॅकडाउन का हाल: -
विज्ञापन


मेरठ में आज 106 लोगों की जांच रिपोर्ट आएगी। कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश लगातार जारी है। पॉजिटिव आए जमातियों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए शहर के वैशाली मैदान में सदर सब्जी मंडी शिफ्ट करने के बाद भी मंडी नहीं लगी। एडीजी प्रशांत कुमार बिना यूनिफाॅर्म सदर सब्जी मंडी सामान लेने पहुंच गए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन भी खरीदा।

शामली जिले में लॉकडाउन में सुबह रोज की तरह 9:30 पर दुकानें खुलीं और लोागें ने जरूरत का सामान राशन और सब्जी आदि की खरीदारी की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिये पुलिस तैनात रही। जनपद के सील किए गए हॉटस्पॉट में भी जरूरत का सामान जिम्मेदारों की मदद से घरों पर ही उपलब्ध कराया गया।

बागपत जिले में लॉकडाउन में दूसरे दिन राशन वितरण के कारण दिक्कतें हुईं और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम टूटा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने खेकड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्क्रीनिंग सेंटरों में रखे गए जमातियों की काउंसलिंग का कार्य शुरू किया गया है। अब तक जिले में 14 पाॅजिटिव मिल चुके हैं।

सहारनपुर में मौलाना साद के रिश्तेदारों पर केस दर्ज होने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि अभी तक मौलाना के रिश्तेदार सही जानकारी छिपा रहे थे।

बताया गया कि ये निजामुद्दीन से आए थे, अन्य लोगों के संपर्क में भी रहे जिनकी तलाश जारी है। सहरानपुर मंडल के संवेदनशील घोषित होने के बाद अब लैब में सैंपलों का बोझ बढ़ने की संभावना है।

मुजफ्फरनगर में लाॅकडाउन के दौरान छूट मिलने से कृषि की गतिविधियां बढ़ी हैं। आज सुबह स्पेयर पार्ट्स और इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानें खुलीं।साथ ही कृषि यंत्रों के मैकेनिकों की दुकानें भी खुलवाई गईं। इस सप्ताह जिले में गेहूं कटाई एवं थ्रेसिंग का काम जोर पकड़ेगा।

लॉकडाउन के दूसरे चरण के दूसरे दिन सुबह 6 से 9 तक बाजार खुला। प्रशासन की अनुमति पर आज से स्पेयर पार्ट्स और इलेक्ट्राॅनिक्स के साथ ही कृषि यंत्रों की दुकानें खुलने से किसानों के साथ नागरिकों ने काफी राहत महसूस की। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। शहर के किदवईनगर समेत अन्य स्थानों पर बने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रही। लोग घरों में रहे। प्रशासन ने यहां होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई।

बिजनौर जनपद में सब्जी मंडी में कारोबारियों का ग्राफ घटा है। सब्जी व्यापारियों का कहना है की पहले ही लोगों के स्टॉक के कारण बाजार गिरने लगा है। वहीं लाॅकडाउन के अनुपालन के लिए पुलिस बाइक सवारों को खूब चालान काट रही है।

नजीबाबाद में पुलिस ने सुबह 9 बजे के बाद नगर में किराना और दूध की सभी दुकानें बंद करा दी गईं। नगीना क्षे़त्र के ग्राम बाकरपुर गढ़ी में लोगों ने मुख्य मार्ग बंद कर दिया है जिससे बाहरी लोग गांव में प्रवेश नहीं कर पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed