फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, Marriage due to lockdown in Muzaffarnagar

न बैंड न बाजा, दो बराती संग दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में

Fri, 17 Apr 2020 04:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Apr 2020 04:54 PM IST
सार

  • लॉकडाउन का पालन कर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
  • पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में
  • शादी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान

विज्ञापन
Lockdown part 2 in Uttar Pradesh, Marriage due to lockdown in Muzaffarnagar
पूरे रीति-रिवाज से विवाह हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के चलते जिंदगी जारी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को लॉकडाउन का पालन करते हुए पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी श्रीमती मुदेश देवी ने अपनी बेटी मधु का रिश्ता तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा निवासी चरण सिंह मलिक के बेटे गौरव मलिक के साथ तय किया था। लॉकडाउन से पहले शादी की तारीख छह मार्च निर्धारित की गई थी। इसी दौरान कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हो गया। तब परिवार ने शादी की तारीख 17 अप्रैल बढ़ा दी थी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ाते हुए तीन मई तक जारी कर दिया। जिसे देखते हुए दोनों परिवारों ने सहमति बनाई की निर्धारित तिथि 17 अप्रैल को ही शादी की जाएगी। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन-2: बरात लेकर दूल्हे के द्वार पहुंची दुल्हन, पूरे रीति-रिवाज से बिन दहेज हुई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को गौरव मलिक अपने दो दादा रमेश मलिक और ब्रहम सिंह मलिक के साथ कार से बेहड़ा आस्सा पहुंचे। इस दौरान लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। बहुत ही सादगी में शादी की सभी रस्में पूरी की गई। गौरव और उसके दोनों दादा ने केवल एक कप चाय पी। सादगी में बेहड़ा की बेटी मधु की विदाई हुई। गौरव लॉकडाउन की तमाम बंदिशों के बीच शादी कर दुल्हन को अपने गांव कादीखेड़ा ले गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed