फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Uttar Pradesh, Police busted making fake pass of lockdown at Public Facilitation Center in Baghpat

लॉकडाउन में चल रहा था धोखाधड़ी का खेल, 500 रुपये में बना रहे थे फर्जी पास, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Sun, 12 Apr 2020 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Apr 2020 12:18 AM IST
सार

  • 500 रुपये में बनाए जा रहे थे लॉकडाउन के पास 
  • ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मारा छापा, जन सुविधा केंद्र के कर्मचारी सहित दो को पकड़ा
  • ड्रग्स इंस्पेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से बनाए जा रहे थे पास, दस फर्जी पास बरामद

विज्ञापन
Lockdown in Uttar Pradesh, Police busted making fake pass of lockdown at Public Facilitation Center in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने शनिवार को छापा मारकर एक जन सुविधा केंद्र पर लॉकडाउन के लिए फर्जी पास जारी करने का खेल पकड़ लिया। दस फर्जी कार्ड बरामद हुए है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मौके पर मौजूद जन सुविधा केन्द्र के कर्मचारी और एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि सूचना मिली थी कि उनके हस्ताक्षर और मुहर को स्कैन कर कंप्यूटर से लॉकडाउन के लिए फर्जी पास बनाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने चेकिंग करते हुए मोहम्मद अलाम पुत्र रुकमद्दीन निवासी बड़का रोड को फर्जी पास के साथ पकड़ लिया। उसने बताया कि वह दीया मेडिकल एजेंसी पर नौकरी करता है और एक जन सुविधा केन्द्र पर यह फर्जी पास बनवाया था। इसके एवज में 500 रुपये लिए गए थे। इसके बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पुलिस के साथ जन सुविधा केन्द्र पर छापा मारा और कर्मचारी सतेंद्र को हिरासत में लिया। मौके से दस फर्जी पास बरामद हुए, जिन पर पर फोटो व मोहर अंकित नहीं थी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दोनों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: जिले की सीमाएं सील, शुरू हुआ ये खेल, 500 रुपये लेकर श्रमिकों को पार कराई यमुना
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बरामद पास को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। यह पता चला है कि जन सुविधा केन्द्रों पर असली पास से ड्रग्स इंस्पेक्टर के हस्ताक्षर और मुहर को स्कैन कर फर्जी पास पर अंकित कर रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed