फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Uttar Pradesh, Mother and elder son going to the funeral of Chief Minister Yogi Adityanath's father stopped at Uttarakhand border

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही सीएम योगी की मौसी को बॉर्डर पर रोका, मायूस होकर लौटीं

Tue, 21 Apr 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Apr 2020 01:05 AM IST
सार

  • सीएम योगी की मौसी और उनके बड़े बेटे को उत्तरखंड बॉर्डर पर रोका
  • मौसी सरोज देवी और उनके बड़े बेटे सीएम योगी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे 
  • फिर बाद में जिला प्रशासन की ओर से एक गाड़ी भिजवाई गई

विज्ञापन
Lockdown in Uttar Pradesh, Mother and elder son going to the funeral of Chief Minister Yogi Adityanath's father stopped at Uttarakhand border
सीएम योगी की मौसी सरोज देवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम की मौसी सरोज देवी अपने बड़े बेटे सत्येंद्र बिष्ट के साथ उत्तराखंड के लिए निकली थीं। लेकिन भगवानपुर पहुंचते ही बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस लौटा दिया। सरोज देवी के पास यहां के जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पास भी था। मगर इसके बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। इसके चलते सरोज देवी के साथ ही परिवार के अन्य लोग मायूस रहे।

विज्ञापन


सीएम योगी की मौसी सरोज देवी परिवार के साथ सहारनपुर के नवीन नगर में रहती हैं। सरोज देवी ने बताया कि योगी के पिता और उनके बहनोई के निधन की सूचना मिली तो वे अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश से करीब 60 किलोमीटर दूर पौड़ी जिले के पंचूर गांव जा रहीं थीं। उनके साथ में बड़ा बेटा भी था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से रिश्ता बताया, मगर पुलिसकर्मी नहीं माने
सरोज के मुताबिक बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस को बताया गया कि वे सीएम योगी की मौसी हैं और जिला प्रशासन की ओर से जारी पास भी है। मगर पुलिस नहीं मानी तो वे सहारनपुर लौट आए। सरोज के मुताबिक इस बात का पता चलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से बाद में एक गाड़ी भिजवाई गई। इसमें अब उनके बेटे सत्येंद्र और कवेंद्र गए हैं। उन्हें वहां न पहुंचने का मलाल है। सरोज ने यह भी कहा कि भगवानपुर में एक दरोगा नशे की हालत में नजर आया। उसने ही अधिक मनमानी की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed