फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Shamli, The peoples has attacked on policemen and a daroga injured

यूपी: कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक दरोगा घायल, वर्दी भी फटी

Tue, 14 Apr 2020 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 09:59 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस पर हमला
  • हमले में एक दरोगा घायल और दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
  • अवैध शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

विज्ञापन
Lockdown in Shamli, The peoples has attacked on policemen and a daroga injured
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कैराना थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया के डेरा संगतपुर में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में एक दरोगा घायल हो गए। देर रात पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। 

विज्ञापन


घटना रात करीब आठ बजे की है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बीबीपुर हटिया के डेरा संगतपुर में कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर पैक कर रहे हैं। दरोगा राजकुमार राजोरा पुलिसकर्मियों के साथ दबिश देने पहुंचे। पुलिस ने कच्ची शराब के पव्वे आदि भर रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने शोर मचा दिया। आरोपियों के करीब एक दर्जन साथी वहां आ गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। दरोगा की वर्दी भी फट गई। मारपीट में दरोगा राजकुमार राजौरा घायल हो गए। सूचना पर सीओ कैराना प्रदीप सिंह कैराना झिंझाना थाने की भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश दी जा रही थी।  
विज्ञापन


एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि अवैध शराब बनाने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ दरोगा वहां गए थे। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों समेत करीब 8-10 लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान दरोगा की वर्दी फट गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed