फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Meerut, There will be loss of 412 crores to the market due to no marriages in this season

शादियों पर लगा ब्रेक, लॉकडाउन में बाजार को तगड़ा झटका, इतने करोड़ का उठाना पड़ेगा घाटा

Tue, 14 Apr 2020 08:36 PM IST
कपिल kapil आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 08:36 PM IST
सार

  • मांगलिक कार्यक्रमों पर लगा लॉकडाउन, बाजार को झटका
  • बैंड, बाजा, बरात पर कोरोना का वार...
  • बाजार को उठाना पड़ेगा 412 करोड़ का घाटा

विज्ञापन
Lockdown in Meerut, There will be loss of 412 crores to the market due to no marriages in this season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोना के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते बैंड, बाजा, बरात पर पूरी तरह ब्रेक लगा हुआ है। अप्रैल मध्य सप्ताह में खरमास के समाप्त होते ही विवाह की धार्मिक अड़चनें समाप्त हो जाएंगी। हालांकि, कोरोना के खौफ ने अप्रैल के बाद मई तक की बुकिंग को प्रभावित कर दिया है। ऐसे में बाजार को 412 करोड़ का घाटा उठाना पड़ेगा। कोरोना ने गारमेंट, ऑटो मोबाइल, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, डेकोरेशन, मंडप, कैटरिंग, फूडिंग, बैंड बाजा सहित पूरे सिस्टम को शटडाउन कर दिया है। मंडपों में मार्च की बुकिंग पहले ही समाप्त हो गई हैं।  

विज्ञापन


मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि शहर में दो माह में लगभग दो हजार विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का हमें हर हाल में पालन करना चाहिए। शहर में एक मुहूर्त में अधिकतम 300 विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों ने मंडपों की बुकिंग रद्द कर दी है। लगभग 1800 विवाह आदि कार्यक्रम स्थगित हुए हैं। हुंडई के मसूद खान ने बताया कि मार्केट फरवरी के बाद उठा था। लेकिन कोरोना ने इसे जीरो कर दिया। रेनाल्ट की क्विड और ट्राइबर, मारुति की अर्टिगा स्पोर्ट, विटारा ब्रेजा आदि की सेल लॉकडाउन के चलते जीरो है। ऐसे में वाहन उद्योग को 30 करोड़ का घाटा संभावित है। 
विज्ञापन


सदर बाजार में शूज शोरूम संचालक जकीउद्दीन के अनुसार, मार्केट 2020 की शुरुआत से ही डाउन था। वहीं, 85 फीसदी मैटेरियल चीन से आता है। बाजार में बहुत से लोगों की दुकानें किराए की हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी और किराए की भी चिंता है। बाजार को लगभग पांच करोड़ का नुकसान होगा। होटल एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि होटल का कारोबार विवाह आदि कार्यक्रमों से भी बहुत हद तक जुड़ा है। ऐसे में करोड़ों का नुकसान होगा। अप्रैल और जून में होने वाले विवाह आदि आयोजन अगर तीन से चार माह के लिए स्थगित हो गए तो कारोबार पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। इलेक्ट्रानिक व्यापारी आनंद कुमार ने बताया कि 50 करोड़ से अधिक का घाटा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा में होगा 120 करोड़ का नुकसान
शहर में आगामी दो माह में लगभग दो हजार विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम कैंसल होंगे। सराफा व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि एक विवाह में औसतन दो से 20 लाख तक के आभूषण खरीदे जाते हैं। 25 से 30 हजार आभूषण निर्माता और तीन हजार के आसपास आभूषण विक्रेताओं की दुकानें हैं। 120 करोड़ का घाटा होगा। 

यह हैं आने वाले प्रमुख मुहूर्त
मंडप एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 14 से 17, 20, 23, 26 और मई में 1 से 6, 8, 15, 17, 18, 19 और 23 तारीख में शुभ मुहूर्त हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed