{"_id":"5e95dfed8ebc3e76a8210362","slug":"lockdown-fire-in-confectionery-shop-and-caused-a-loss-of-many-lakhs-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कंफेक्शनरी की दुकान में अचानक लगी आग, मची खलबली, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कंफेक्शनरी की दुकान में अचानक लगी आग, मची खलबली, लाखों रुपये का नुकसान
Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
सार
- कबाड़ी बाजार में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
- दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन
दुकान में आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली शहर में कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में किराना व कंफेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
जैन मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की कबाड़ी बाजार में किराना और कंफेक्शनरी की दुकान है। दुकान के ऊपर ही गोदाम है। मंगलवार को दोपहर बाद शाम चार बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग काबू में आती न देख शामली के साथ कैराना से भी बड़ी गाड़ी मंगाई गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। दुकान मालिक ने लाखों का नुकसान होना बताया है। पड़ोस के दुकानदारों ने आग से बचाव के लिए अपनी दुकानों का सामान निकालकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
चीफ फायर स्टेशन ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/