फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Baghpat police sent back 42 laborers from Haryana who came by way of Yamuna river

यमुना नदी के रास्ते बागपत पहुंचे 42 मजदूर, वापस भेजे हरियाणा, पुलिस ने बताई बड़ी वजह

Tue, 28 Apr 2020 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Baghpat police sent back 42 laborers from Haryana who came by way of Yamuna river
पुलिस ने मजदूरों को वापस भेजा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा से चलकर यमुना नदी के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाले 42 मजदूरों को पुलिस-प्रशासन ने वापस भेज दिया। मजदूरों को जानकारी मिली थी कि जिले से बस की व्यवस्था कर दी गई है। एसडीएम रामनयन ने बताया कि बिना किसी अधिकारिक जानकारी के कामगार आए थे। सोनीपत प्रशासन ने उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी, इसलिए वापस भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोनीपत के खरखौदा की फैक्टरी में यूपी के विभिन्न जिलों के कामगार नौकरी करते हैं। लॉकडाउन में फैक्टरी में ही फंस गए, किसी तरह दिन बिताए। सोमवार को कामगारों को जानकारी मिली थी कि बागपत से संत कबीरनगर, सुल्तानपुर, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इसके बाद वह पैदल ही बागपत आने के लिए चल दिए। बॉर्डर पर चेकिंग के कारण उन्होंने यमुना नदी का रास्ता चुना। किसी तरह यमुना पार की। मगर, यमुना के पक्का घाट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बलराम यादव ने इनकी गिनती कराई। चौकी इंचार्ज ने एसडीएम सदर को जानकारी दी। प्रशासन ने इन्हें वापस भेजने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दारुल उलूम: कोरोना टेस्ट कराने से नहीं टूटेगा रोजा, दे सकते हैं नाक-मुंह का सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज का कहना है कि यह मजदूर सोनीपत प्रशासन को बिना जानकारी दिए आए हैं। इन्हें वहां पर किसी स्क्रीनिंग सेंटर में भी नहीं रखा गया था, जिस कारण इनका मेडिकल नहीं हुआ है। इसलिए इन्हें वापस भेजा गया। कामगारों से कहा गया है कि वह सोनीपत प्रशासन से अनुमति लेकर आएं।

घर जाने के लिए निकले थे
मजदूर रामवचन का कहना है कि वह घर जाने के लिए निकले थे। जिस फैक्टरी में वह रह रहे थे, वह बंद हो गई है। फैक्टरी बंद होने से उनके सामने दिक्कत आ रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed