{"_id":"5e7dee9e8ebc3e6fbc282695","slug":"lockdown-a-corona-patient-from-baghpat-district-has-been-referred-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित दिल्ली रेफर, क्वारंटीन वार्ड से भागा साथी, पुलिस ने दबोचा, 12 की रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित दिल्ली रेफर, क्वारंटीन वार्ड से भागा साथी, पुलिस ने दबोचा, 12 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
Fri, 27 Mar 2020 05:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:51 PM IST
सार
कोरोना पीड़ित युवक को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। वहीं क्वारंटीन वार्ड में भर्ती पीड़ित का दोस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में कोरोना पीड़ित युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, क्वारंटीन वार्ड में भर्ती पीड़ित का दोस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस को चकमा देकर सात किलोमीटर दूर अपने खेतों में पहुंच गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे पकड़कर वार्ड में भर्ती किया। इस युवक सहित सभी 12 लोगों की क्लीनकली रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।
विज्ञापन
दुबई से लौटे युवक के कोरोना पीड़ित होने पर हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार और संपर्क में रहे 12 लोगों को जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में रखा हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया है। मगर, क्वारंटीन वार्ड में भर्ती पीड़ित का दोस्त स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला और सात किलोमीटर दूर अपने खेतों में पहुंच गया। किसी तरह पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे दबोचा और दोबारा वार्ड में भर्ती किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जुमे की नमाज पर लॉकडाउन का असर, हर जिले में बंद नजर आईं मस्जिदें, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि वार्ड से भागे युवक सहित सभी 12 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। वार्ड से युवक के भागने के मामले में उनकी ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें संक्रामक रोग को फैलाने का आरोप लगाया गया है।
वार्ड पर तैनात किया चौकीदार
खाना बांटने के लिए क्वारंटीन वार्ड खोला गया था। इस बीच धीरे से युवक भाग गया। अब वार्ड पर चौकीदार तैनात कर दिया गया है। - डॉ बीएलएस कुशवाहा, सीएमएस।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/