फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown-4: Someone broke it big, someone broke the papad

लॉकडाउन-4 : किसी ने तोड़ी बड़ी, कोई बेल रहा पापड़

Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lockdown-4: Someone broke it big, someone broke the papad
लॉकडाउन-4 : किसी ने तोड़ी बड़ी, कोई बेल रहा पापड़
विज्ञापन

मेरठ। घरों में इन दिनों कहीं छत पर मंगोड़ियां सूख रहीं हैं तो कहीं पूरा परिवार पापड़ बेलने में लगा है। कहीं तिल से बिजौरे बनाए जा रहे हैं तो कहीं जवे तोड़े जा रहे हैं। लॉकडाउन में इन दिनों घरों में यही माहौल देखने को मिल रहा है। हर कोई घर पर है, समय के सदुपयोग और टाइम पास के लिए महिलाएं यही काम कर रही हैं।
सास बहू ने मिलकर बनाए पापड़
गढ़ रोड निवासी साधना और आयुषी दोनों सास बहू इन दिनों आलू के पापड़ बनाने में व्यस्त हैं। साधना ने बताया कि लॉकडाउन को 60 दिन हो गए। अब तक हमने दाल के पापड़, चने की दाल, उड़द की दाल के पापड़, चावल, साबूदाना के पापड़ तैयार कर लिए हैं। अब आलू के पापड़ तैयार कर रहे हैं। बच्चे माधव और मिस्टी भी स्कूल नहीं जा रहे। ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। उन्हें भी हमारे साथ पापड़ बनाने में मजा आ रहा है।
विज्ञापन

पहली बार बनाए चावल के चिप्स
गढ़ रोड निवासी पूजा गुप्ता ने पहली बार चावल और साबूदाना के चिप्स भी घर पर ही बनाए हैं। वह कहती हैं हमेशा अचार, जैम, चटनी के साथ ही आलू के चिप्स भी बना लेती हूं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण इतना टाइम मिल गया कि साबूदाने और चावल के चिप्स भी बना लिए हैं। पूरी फैमिली एक साथ है तो काम मिल बांटकर कर लेते हैं। घर के बने चिप्स पापड़ का स्वाद ही कुछ अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम खाएं, स्वस्थ रहना जरूरी
जागृति विहार निवासी पूजा त्यागी भी इन दिनों आलू के चिप्स बनाने में बिजी हैं। वह कहती हैं उड़द की दाल की मंगोड़ी, मूंग की दाल की मंगोड़ी बना चुकी हूं। चने की दाल से भी इस बार मंगोड़ी तैयार की हैं। आलू के पापड़ भी बनाए हैं। अब चिप्स बना रही हूं।
व्रत के लिए भी बनाए पापड़
शास्त्रीनगर निवासी शालू सिंघल इन दिनों आलू और साबूदाने के पापड़ बना रही हैं। वह बताती हैं बचपन में मम्मी के साथ घर पर पापड़ तैयार करते थे। अब तो बाजार से ही पापड़, जवे, चिप्स, अचार सब आ जाता है। इस बार लॉकडाउन है बाजार की चीजों से संक्रमण का खतरा भी है, इसलिए बाजार से कोई आइटम नहीं लेंगे। सब घर पर ही तैयार कर रहे हैं। यूट्यूब पर आलू के पापड़ की रेसिपी देखी और उसी तरीके से पापड़ बनाए हैं। बेलने की बजाय कलछी से पापड़ तैयार किए हैं। व्रत के लिए भी सेंधा नमक के पापड़ बनाए हैं।

बच्चों की मदद से बनाए मल्टीग्रेन जवे
डीआरएस पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर के पास रहने वाली निशा ने आलू के चिप्स, मल्टीग्रेन जवे और मल्टीग्रेन पापड़ बनाए हैं। वह कहती हैं कि बच्चे बाजार के नूडल्स और चीजें पसंद करते हैं। इसीलिए मैंने मल्टीग्रेन जवे बनाए हैं। पापड़ और दाल की बड़ी भी बनाई है। बच्चों ने इस काम में मदद की है। उनकी पसंद से कई डिजाइन के चिप्स पापड़ तैयार किए हैं। घर के बने चिप्स, पापड़ की क्वालिटी और स्वाद मन को बहुत संतुष्टि देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed