{"_id":"67c612589d80fae76a0aba70","slug":"loan-of-rs-4-lakh-taken-on-land-with-fake-papers-complaint-lodged-at-ssp-office-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102822-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी कागजों से भूमि पर लिया 4 लाख लोन, एसएसपी कार्यालय पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी कागजों से भूमि पर लिया 4 लाख लोन, एसएसपी कार्यालय पर शिकायत
विज्ञापन
हस्तिनापुर। जमीन पर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर चार लाख रुपये का लोन लेने के मामले में पीड़ित मनोहरपुर कॉलोनी निवासी रामवीर पुत्र कालूराम ने सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बैंक मैनेजर, फील्ड आफिसर व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।
एसएसपी से की गई शिकायत में किसान रामवीर ने बताया कि मवाना स्थित एक बैंक के शाखा मैनेजर, फील्ड ऑफिसर व अन्य व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर उसकी जमीन पर लोन ले लिया। जिसकी शिकायत दो दिन पूर्व तहसील समाधान दिवस में भी की गई थी, परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके पास आधार कार्ड और पेन कार्ड हैं। गांव बधवी व मनोहरपुर परगना हस्तिनापुर में उसकी कृषि भूमि है।
आरोप है कि मवाना स्थित एक बैंक के मैनेजर, फील्ड ऑफिसर व फर्जी रामवीर पुत्र कालूराम निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी भूमि की फर्द खतौनी पर फर्जी कृषि कार्ड बनवाकर 4 जुलाई, 2024 को चार लाख रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने उसकी जमीन पर लोन लेने वाले शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर उनके साथ सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।